दरभंगा में 15 अप्रैल को 2 जगहों पर जॉब कैंप:प्राइवेट कंपनी में 120 पदों पर होगी भर्ती, 20 हजार तक मिलेगी सैलरी; पीएफ, इंसेंटिव की भी सुविधा

दरभंगा में 15 अप्रैल को 2 जगहों पर जॉब कैंप:प्राइवेट कंपनी में 120 पदों पर होगी भर्ती, 20 हजार तक मिलेगी सैलरी; पीएफ, इंसेंटिव की भी सुविधा

दरभंगा में युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से बुधवार(15 मार्च 2026) को 2 जगहों पर जॉब कैंप का आयोजन होगा। पहला कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक Imarat Mojibiah Technical Institute (महदौली, किलाघाट) में होगा। इस कैंप में क्वेस कॉर्प लिमिटेड कंपनी की ओर से ट्रेनी, लीड प्रोडक्शन ऑपरेटर, क्वॉलिटी चेकर और असेंबलर के कुल 100 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयनित अभ्यर्थियों को टाटा मोटर्स, टाटा टाटा ऑटोकोम्प सिस्टम्स, एमआरएफ टायर, विस्ट्रॉन कंपनी में काम करने का अवसर मिलेगा। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बीई और बीटेक पास 18 से 28 वर्ष के पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 से 19,719 रुपए (CTC) मासिक वेतन के साथ मेडिकल, कैंटीन और ओवरटाइम जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। नियुक्ति गुजरात और बेंगलुरु में की जाएगी। पीएफ, ईएसआई और इंसेंटिव की सुविधा दूसरा जॉब कैंप BSDC KYP Centre (बहादुरपुर प्रखंड परिसर) में आयोजित होगा। जहां स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एसएफओ के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पद के लिए 10वीं और 12वीं पास 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 12,500 रुपए वेतन के साथ पीएफ, ईएसआई और इंसेंटिव की सुविधा मिलेगी। नियुक्ति पूरे बिहार में की जाएगी, साथ ही अभ्यर्थियों के पास दोपहिया वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। निबंधन कराना अनिवार्य जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का नियोजनालय में निबंधित होना आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर खुद से पंजीकरण कर सकते हैं या नियोजनालय में जाकर निबंधन करा सकते हैं। इंटरव्यू में लाने योग्य दस्तावेज बायोडाटा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र आधार कार्ड पैन कार्ड रंगीन फोटो (05) दरभंगा में युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से बुधवार(15 मार्च 2026) को 2 जगहों पर जॉब कैंप का आयोजन होगा। पहला कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक Imarat Mojibiah Technical Institute (महदौली, किलाघाट) में होगा। इस कैंप में क्वेस कॉर्प लिमिटेड कंपनी की ओर से ट्रेनी, लीड प्रोडक्शन ऑपरेटर, क्वॉलिटी चेकर और असेंबलर के कुल 100 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयनित अभ्यर्थियों को टाटा मोटर्स, टाटा टाटा ऑटोकोम्प सिस्टम्स, एमआरएफ टायर, विस्ट्रॉन कंपनी में काम करने का अवसर मिलेगा। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बीई और बीटेक पास 18 से 28 वर्ष के पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 से 19,719 रुपए (CTC) मासिक वेतन के साथ मेडिकल, कैंटीन और ओवरटाइम जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। नियुक्ति गुजरात और बेंगलुरु में की जाएगी। पीएफ, ईएसआई और इंसेंटिव की सुविधा दूसरा जॉब कैंप BSDC KYP Centre (बहादुरपुर प्रखंड परिसर) में आयोजित होगा। जहां स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एसएफओ के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पद के लिए 10वीं और 12वीं पास 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 12,500 रुपए वेतन के साथ पीएफ, ईएसआई और इंसेंटिव की सुविधा मिलेगी। नियुक्ति पूरे बिहार में की जाएगी, साथ ही अभ्यर्थियों के पास दोपहिया वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। निबंधन कराना अनिवार्य जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का नियोजनालय में निबंधित होना आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर खुद से पंजीकरण कर सकते हैं या नियोजनालय में जाकर निबंधन करा सकते हैं। इंटरव्यू में लाने योग्य दस्तावेज बायोडाटा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र आधार कार्ड पैन कार्ड रंगीन फोटो (05)  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *