Border 3: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने उड़ाया था गर्दा, अब ‘बॉर्डर 3’ का ऐलान, रिलीज डेट पर आया ये अपडेट

Border 3: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने उड़ाया था गर्दा, अब ‘बॉर्डर 3’ का ऐलान, रिलीज डेट पर आया ये अपडेट

Sunny Deol Border 3: सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में जो गदर मचाया है, उसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दर्शकों के दिलों में देशभक्ति का जज्बा आज भी उतना ही गहरा है। 450 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 329 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद, अब जेपी फिल्म्स ने अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘बॉर्डर 3’ की तैयारी तेज कर दी है। प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने इस कल्ट फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने के लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है।

सनी देओल की बॉर्डर 3 पर आया अपडेट (Sunny Deol Border 3 Update)

1997 की ‘बॉर्डर’ से शुरू हुआ जो क्रेज ‘बॉर्डर 2’ तक पहुंचा था, उसे देखते हुए मेकर्स ने तय किया है कि ‘बॉर्डर 3’ में भी सनी देओल ही रहेंगे। इस फिल्म में सनी की देशभक्ति वाली इमेज को पिछली फिल्मों के मुकाबले और भी बड़े और शानदार तरीके से पेश करने की योजना है। वहीं, फिल्म को लेकर खबर है कि ये 2027 तक रिलीज होगी।

Sunny Deol Border 3 Update

सनी देओल का होगा जलवा (Sunny DeoL Upcoming Movie)

सनी देओल इन दिनों न सिर्फ ‘बॉर्डर 3’ बल्कि नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें वह ‘भगवान हनुमान’ का किरदार निभा रहे हैं। ‘गदर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद सनी ने जिस तरह के बड़े प्रोजेक्ट्स चुने हैं, उसे देखकर लग रहा है कि वह जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में अपनी जगह पक्की कर लेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी फिल्म ‘जाट’ के एक साल पूरे होने पर इसके दूसरे पार्ट का भी एलान कर दिया है।

Sunny Deol Border 3 Update

भारतीय वायुसेना (IAF) पर भी बनेगी फिल्म

निधि दत्ता और जेपी फिल्म्स सिर्फ जमीन की जंग तक सीमित नहीं रहने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टूडियो अब भारतीय वायुसेना (IAF) पर भी एक बड़ी फिल्म शुरू करने जा रहा है। साथ ही, जेपी फिल्म्स अपनी पारंपरिक युद्ध आधारित फिल्मों से बाहर निकलकर एक बड़े बजट की ‘फंतासी एडवेंचर फ्रेंचाइजी’ पर भी काम कर रहा है। इस नए प्रोजेक्ट की राइटिंग और कहानी में खुद निधि दत्ता शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फंतासी फिल्म में भी सनी देओल का एक खास कैमियो देखने को मिल सकता है।

जल्द होगी कास्टिंग की घोषणा (Sunny Deol Border 3 Casting)

निधि दत्ता, जिन्होंने ‘पलटन’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई, अब ‘बॉर्डर’ जैसी महान विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभा रही हैं। चर्चा है कि अगले कुछ महीनों में ‘बॉर्डर 3’ की आधिकारिक स्टारकास्ट की घोषणा कर दी जाएगी। सनी के साथ इस बार कौन से युवा चेहरे नजर आएंगे, इसे लेकर अभी से कयास लगने शुरू हो गए हैं। कुल मिलाकर, आने वाले कुछ साल सनी देओल और उनके फैंस के लिए ब्लॉकबस्टर होने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *