अररिया में 27-28 अप्रैल को जॉब कैंप:जिला नियोजनालय 100 पदों पर करेगा भर्ती;15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन

अररिया में 27-28 अप्रैल को जॉब कैंप:जिला नियोजनालय 100 पदों पर करेगा भर्ती;15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन

जिला नियोजनालय, अररिया 27 और 28 अप्रैल को दो दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन कर रहा है। यह कैंप संयुक्त श्रम भवन, अररिया के कार्यालय परिसर में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। इसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। यह विशेष रूप से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है । 27 अप्रैल को इंडिया एचआर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, धनबाद (झारखंड) द्वारा एसएमओ, ऑपरेटर, ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रीशियन और फिटर के कुल 100 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चलाई जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक, इंटरमीडिएट, स्नातक या आईटीआई निर्धारित है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 15 हजार रुपये प्रतिमाह का सकल वेतन मिलेगा। 28 अप्रैल को नवा भारत फर्टिलाइजर्स एलएलपी, पूर्णिया के प्रतिनिधि सेल मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव (बिक्री एवं विपणन कार्यकारी) के कुल 75 पदों पर चयन करेंगे। शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक-इंटरमीडिएट इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक, इंटरमीडिएट या उससे अधिक होनी चाहिए। आयु सीमा 18 से 32 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 14,500 रुपये तक का CTC तथा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जॉब कैंप में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जिला नियोजनालय का निबंधन फॉर्म, शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति तथा मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है। बिना आवश्यक दस्तावेजों के प्रवेश नहीं मिलेगा। अधिक जानकारी को जिला नियोजनालय से संपर्क करें जिला नियोजनालय का यह प्रयास स्थानीय बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में सीधी भर्ती का अवसर प्रदान कर रहा है, जिससे उन्हें रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इच्छुक युवा समय पर पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और भविष्य की बेहतर संभावनाओं को अपनाएं। यह जॉब कैम्प बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निदेशानुसार आयोजित किया जा रहा है, जो युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। अधिक जानकारी के लिए जिला नियोजनालय, अररिया से संपर्क करें। जिला नियोजनालय, अररिया 27 और 28 अप्रैल को दो दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन कर रहा है। यह कैंप संयुक्त श्रम भवन, अररिया के कार्यालय परिसर में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। इसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। यह विशेष रूप से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है । 27 अप्रैल को इंडिया एचआर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, धनबाद (झारखंड) द्वारा एसएमओ, ऑपरेटर, ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रीशियन और फिटर के कुल 100 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चलाई जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक, इंटरमीडिएट, स्नातक या आईटीआई निर्धारित है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 15 हजार रुपये प्रतिमाह का सकल वेतन मिलेगा। 28 अप्रैल को नवा भारत फर्टिलाइजर्स एलएलपी, पूर्णिया के प्रतिनिधि सेल मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव (बिक्री एवं विपणन कार्यकारी) के कुल 75 पदों पर चयन करेंगे। शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक-इंटरमीडिएट इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक, इंटरमीडिएट या उससे अधिक होनी चाहिए। आयु सीमा 18 से 32 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 14,500 रुपये तक का CTC तथा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जॉब कैंप में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जिला नियोजनालय का निबंधन फॉर्म, शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति तथा मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है। बिना आवश्यक दस्तावेजों के प्रवेश नहीं मिलेगा। अधिक जानकारी को जिला नियोजनालय से संपर्क करें जिला नियोजनालय का यह प्रयास स्थानीय बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में सीधी भर्ती का अवसर प्रदान कर रहा है, जिससे उन्हें रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इच्छुक युवा समय पर पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और भविष्य की बेहतर संभावनाओं को अपनाएं। यह जॉब कैम्प बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निदेशानुसार आयोजित किया जा रहा है, जो युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। अधिक जानकारी के लिए जिला नियोजनालय, अररिया से संपर्क करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *