राम चरण की मेगा फिल्म में जाह्नवी कपूर हुईं साइडलाइन? यूजर्स बोले-ये तो सबसे महंगा अपमान है!

राम चरण की मेगा फिल्म में जाह्नवी कपूर हुईं साइडलाइन? यूजर्स बोले-ये तो सबसे महंगा अपमान है!

Peddi movie controversy: राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ रिलीज के बाद से एक अलग वजह से सुर्खियों में है। फिल्म में जान्हवी के किरदार ‘अचियम्मा’ को जिस तरह दिखाया गया है उस पर फैंस और दर्शकों में गहरी नाराजगी है। और अब सोशल मीडिया पर वायरल एक स्क्रीनशॉट से ये भी पता चला है कि खुद जान्हवी ने उस पोस्ट को लाइक किया है जिसमें उनके रोल को किसी एक्ट्रेस का “सबसे महंगा अपमान” बताया गया है।

फैंस का आरोप

फैंस का आरोप है कि 3 घंटे की इस फिल्म में जान्हवी कपूर को बार-बार उनकी कमर, मिडरिफ और शरीर के दूसरे हिस्सों के क्लोज-अप शॉट्स के जरिए एक ऑब्जेक्ट की तरह इस्तेमाल किया गया है। इस पर फैंस का कहना है कि जिस फिल्म में एक आम आदमी के अपने बुनियादी अधिकारों के लिए लड़ने की कहानी है उसी फिल्म में एक महिला किरदार का इस तरह से चित्रण संदेश को कमजोर करता है।

जान्हवी ने पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान इन शॉट्स पर आपत्ति जताई थी

इतना ही नहीं, एक वायरल स्क्रीनशॉट में दावा किया गया है कि जान्हवी ने उस इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया जिसमें मेकर्स की आलोचना की गई थी। पोस्ट में ये भी कहा गया कि रिपोर्ट्स के मुताबिक जान्हवी ने पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान इन शॉट्स पर आपत्ति जताई थी और कमेंट सेक्शन में लोग दो गुटों में बंटे हुए हैं एक मेकर्स की आलोचना कर रहे हैं तो दूसरे सवाल कर रहे हैं कि ऐसा रोल स्वीकार क्यों किया गया। इस पर अभी तक जान्हवी कपूर ने ऑफिशियली रीएक्ट नहीं किया है।

बता दें, फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके ब्लॉकबस्टर होने की उम्मीदें जताई जा रही थीं, क्योंकि ‘पेड्डी’ ने सिर्फ पहले दिन की एडवांस बुकिंग से ही 20 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बिजनेस कर लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज से पहले ही फिल्म के 82 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बिक चुके थे। इसके बाद 4 जून को इस फिल्म को देश-विदेश के करीब 3000 सिनेमाघरों में बेहद भव्य तरीके से रिलीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *