Janhvi Kapoor Peddi movie leaked chats: मेगास्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर पैन-इंडिया फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) इन दिनों सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म ने महज दो दिनों में ही 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। लेकिन इस बंपर सफलता के बीच फिल्म को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है।
फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार ‘अचियम्मा’ को जरूरत से ज्यादा बोल्ड और कामुक दिखाने पर पहले ही बवाल मचा हुआ था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे स्क्रीनशॉट्स और चैट्स लीक हुए हैं, जिन्होंने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। इन कथित चैट्स से दावा किया जा रहा है कि खुद जाह्नवी कपूर शूटिंग के दौरान मेकर्स की इस हरकत से बेहद परेशान थीं।
जाह्नवी कपूर नहीं चाहती थी पेड्डी ने विवादित सीन करना (Ram Charan intervened on Peddi movie set controversy)
विभिन्न फैन क्लब्स द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही इन कथित व्हाट्सएप चैट्स में दावा किया जा रहा है कि जाह्नवी कपूर ने शूटिंग के वक्त ही कुछ खास तरह के कैमरा एंगल्स और दृश्यों पर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। लीक हुए मैसेजेस के अनुसार, जाह्नवी ने स्पष्ट रूप से मेकर्स से कहा था, “मैंने साफ-साफ कहा था कि फिल्म में कोई भी बॉडी और कमर के शॉट्स नहीं होने चाहिए।”
इन दावों के सामने आने के बाद इंटरनेट पर यह बहस तेज हो गई है कि जिस बात को लेकर आज दर्शक भड़के हुए हैं, जाह्नवी उस असहजता को सेट पर पहले ही झेल चुकी थीं। इसी चैट में जाह्नवी का एक और चौंकाने वाला बयान सामने आया है, जिसमें वह कहती दिख रही हैं, “इट कीप्स हैपनिंग इन द साउथ” यानी साउथ इंडस्ट्री में ऐसा अक्सर होता रहता है। उनके इस कमेंट ने साउथ सिनेमा के वर्क कल्चर और वहां महिला कलाकारों के ट्रीटमेंट पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
राम चरण ने भी डायरेक्टर पर किया था गुस्सा
इन लीक हुए स्क्रीनशॉट्स में एक और बड़ा दावा किया गया है कि फिल्म के हीरो यानी राम चरण ने भी सेट पर जाह्नवी कपूर का साथ दिया था। जब राम चरण को इस तरह के आपत्तिजनक कैमरा एंगल्स के बारे में पता चला, तो उन्होंने भी गुस्सी किया था। डायरेक्टर बुची बाबू सना (Buchi Babu Sana) को साफ तौर पर कहा था कि एक एक्ट्रेस को इस तरह स्क्रीन पर नहीं दिखाया जाना चाहिए।
दरअसल, फिल्म की रिलीज के बाद दर्शकों ने जाह्नवी के इंट्रोडक्शन सीन पर कड़ा ऐतराज जताया था, जहां कैमरा लंबे समय तक उनके शरीर के हिस्सों पर फोकस करता है। दर्शकों का कहना है कि यह एक्टिंग नहीं, बल्कि एक्ट्रेस को महज एक ‘वस्तु’ की तरह पेश करने की कोशिश थी।
दबाव में आए डायरेक्टर ने मांगी माफी (Buchi Babu Sana apology on Janhvi Kapoor objectification)
इस चौतरफा घिराव, विवाद और लीक चैट्स के बढ़ते दबाव के बीच निर्देशक बुची बाबू सना पूरी तरह बैकफुट पर आ गए हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से बयान जारी कर दर्शकों से माफी मांगी है। डायरेक्टर ने कहा, “हमारा मकसद किसी को भी असहज या अपमानित करना नहीं था। दर्शकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने फिल्म के उन विवादित दृश्यों को बदलने और उन पर कैंची चलाने का फैसला किया है।” हालांकि, कमाई के मामले में फिल्म पर इस विवाद का कोई बुरा असर नहीं पड़ा है, लेकिन जाह्नवी की इस कथित नाराजगी ने फिल्म की छवि को जरूर नुकसान पहुंचाया है।



