ज्वेलरी कारोबारी को गोली मार 45 लाख की लूट:गयाजी में बदमाशों ने की 6 राउंड फायरिंग, बैग छीन कर भागे

ज्वेलरी कारोबारी को गोली मार 45 लाख की लूट:गयाजी में बदमाशों ने की 6 राउंड फायरिंग, बैग छीन कर भागे

गयाजी के गुरुआ में आज अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। चार हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी व्यवसायी को गोली मार दी और करीब 45 लाख रुपए के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना गुरुआ थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। घायल व्यवसायी की पहचान गुरुआ बाजार निवासी प्रभाकर बरनवाल के रूप में हुई है। वह गुरुआ बाजार स्थित एस ब्रदर्स ज्वेलर्स दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। वह कार से जा रहे थे। इसी दौरान करमाईन की तरफ से दो बाइक पर सवार चार अपराधी पहुंचे और व्यवसायी को घेर लिया। घायल से बदमाशों ने छीना बैग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब छह राउंड गोली चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग के दौरान एक गोली प्रभाकर बरनवाल के दाहिने पैर में जांघ में लग गई। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद अपराधियों ने उनके पास मौजूद बैग छीन लिया। ड्राइवर और स्टाफ सुभाष संगत ने बताया कि फायरिंग के दौरान बदमाश लगातार धमकी दे रहे थे। बदमाश कह रहे थे कि जमीन क्यों नहीं लिख रहे हो। इसके बाद उन्होंने बैग छीन लिया। बैग में करीब 40 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और करीब पांच लाख रुपए नकद थे। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी गुरारू की ओर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यवसायी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुआ पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से पुलिस को गोली के 3 खोखे भी मिले हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। वारदात के बाद इलाके के व्यवसायियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि अपराधियों की पहचान के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गयाजी के गुरुआ में आज अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। चार हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी व्यवसायी को गोली मार दी और करीब 45 लाख रुपए के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना गुरुआ थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। घायल व्यवसायी की पहचान गुरुआ बाजार निवासी प्रभाकर बरनवाल के रूप में हुई है। वह गुरुआ बाजार स्थित एस ब्रदर्स ज्वेलर्स दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। वह कार से जा रहे थे। इसी दौरान करमाईन की तरफ से दो बाइक पर सवार चार अपराधी पहुंचे और व्यवसायी को घेर लिया। घायल से बदमाशों ने छीना बैग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब छह राउंड गोली चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग के दौरान एक गोली प्रभाकर बरनवाल के दाहिने पैर में जांघ में लग गई। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद अपराधियों ने उनके पास मौजूद बैग छीन लिया। ड्राइवर और स्टाफ सुभाष संगत ने बताया कि फायरिंग के दौरान बदमाश लगातार धमकी दे रहे थे। बदमाश कह रहे थे कि जमीन क्यों नहीं लिख रहे हो। इसके बाद उन्होंने बैग छीन लिया। बैग में करीब 40 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और करीब पांच लाख रुपए नकद थे। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी गुरारू की ओर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यवसायी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुआ पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से पुलिस को गोली के 3 खोखे भी मिले हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। वारदात के बाद इलाके के व्यवसायियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि अपराधियों की पहचान के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *