JDU का कटिहार नगर निगम के विकास कार्यों पर विरोध:ड्रेनेज निर्माण में गड़बड़ी को लेकर जिलाधिकारी को मेमोरैंडम

JDU का कटिहार नगर निगम के विकास कार्यों पर विरोध:ड्रेनेज निर्माण में गड़बड़ी को लेकर जिलाधिकारी को मेमोरैंडम

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने कटिहार नगर निगम क्षेत्र में चल रहे स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम निर्माण कार्य में कथित लापरवाही और अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। जदयू नेताओं ने जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य में सुधार, जांच और संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जदयू जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, महानगर अध्यक्ष विशाल राणा, जिला प्रवक्ता निरंजन पोद्दार, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश कुमार और वरिष्ठ नेता सतीश ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने बताया कि शहर में विकास कार्यों की गति तो दिख रही है, लेकिन निर्माण एजेंसियों की लापरवाही से आम जनता को परेशानी हो रही है। सड़कें खोदकर लंबे समय तक अधूरी छोड़ दी जाती नेताओं ने आरोप लगाया कि ड्रेनेज निर्माण के दौरान कई स्थानों पर सड़कें खोदकर लंबे समय तक अधूरी छोड़ दी जाती हैं, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही बाधित होती है। उन्होंने दुर्गापुर क्षेत्र का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि वहां ड्रेनेज निर्माण के कारण सड़क लगभग बंद हो गई है। बरसात के मौसम में जलजमाव और कीचड़ की समस्या ने स्थिति को और जटिल बना दिया है। जदयू नेताओं ने नगर निगम क्षेत्र में संचालित नल-जल योजना की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि योजना का लाभ सभी वार्डों तक नहीं पहुंच पा रहा है। कई वार्डों में अभी तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है, और कुछ स्थानों पर पाइपलाइन बिछने के बावजूद नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम स्तर पर कार्रवाई की बात कही गई थी ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि ड्रेनेज निर्माण में अनियमितताओं को लेकर पहले भी नगर निगम स्तर पर कार्रवाई की बात कही गई थी, लेकिन अब तक संबंधित एजेंसी के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जदयू प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर दोषी एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई करने और अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। जदयू नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि इन समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो पार्टी जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने कटिहार नगर निगम क्षेत्र में चल रहे स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम निर्माण कार्य में कथित लापरवाही और अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। जदयू नेताओं ने जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य में सुधार, जांच और संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जदयू जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, महानगर अध्यक्ष विशाल राणा, जिला प्रवक्ता निरंजन पोद्दार, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश कुमार और वरिष्ठ नेता सतीश ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने बताया कि शहर में विकास कार्यों की गति तो दिख रही है, लेकिन निर्माण एजेंसियों की लापरवाही से आम जनता को परेशानी हो रही है। सड़कें खोदकर लंबे समय तक अधूरी छोड़ दी जाती नेताओं ने आरोप लगाया कि ड्रेनेज निर्माण के दौरान कई स्थानों पर सड़कें खोदकर लंबे समय तक अधूरी छोड़ दी जाती हैं, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही बाधित होती है। उन्होंने दुर्गापुर क्षेत्र का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि वहां ड्रेनेज निर्माण के कारण सड़क लगभग बंद हो गई है। बरसात के मौसम में जलजमाव और कीचड़ की समस्या ने स्थिति को और जटिल बना दिया है। जदयू नेताओं ने नगर निगम क्षेत्र में संचालित नल-जल योजना की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि योजना का लाभ सभी वार्डों तक नहीं पहुंच पा रहा है। कई वार्डों में अभी तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है, और कुछ स्थानों पर पाइपलाइन बिछने के बावजूद नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम स्तर पर कार्रवाई की बात कही गई थी ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि ड्रेनेज निर्माण में अनियमितताओं को लेकर पहले भी नगर निगम स्तर पर कार्रवाई की बात कही गई थी, लेकिन अब तक संबंधित एजेंसी के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जदयू प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर दोषी एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई करने और अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। जदयू नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि इन समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो पार्टी जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *