जयपुर कलेक्टर की जे.​के. लोन हॉस्पिटल में दौरा:बच्चों के परिजनों से पूछा क्या परेशानी है, बोले दवाईयां नहीं मिलती काउंटर पर; स्टाफ के खराब व्यवहार की शिकायत की

जयपुर कलेक्टर की जे.​के. लोन हॉस्पिटल में दौरा:बच्चों के परिजनों से पूछा क्या परेशानी है, बोले दवाईयां नहीं मिलती काउंटर पर; स्टाफ के खराब व्यवहार की शिकायत की

जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने आज जे.के. लोन हॉस्पिटल का दौरा किया। यहां उन्होंने हॉस्पिटल में मिलने वाली बेसिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान वे वार्डो में गए और वहां भर्ती बच्चों के लिए गर्मी से बचाव के लिए लगाए कूलर, डक्टिंग, पंखों के अलावा पीने के पानी की व्यवस्थाएं देखी। यहां उन्होंने कुछ बच्चों के परिजनों से हॉस्पिटल का फीडबैक लिया, जिसमें उन्हें दवाईयां उपलब्ध नहीं होने और स्टाफ के खराब रवैये की शिकायत मिली। नायक ने सुबह करीब 11 बजे जे.के. लोन पहुंचे, यहां उनके साथ ​विजिट में हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. आर.एम. सेहरा समेत अन्य प्रशासनिक पदों पर लगे डॉक्टर्स भी साथ रहे। कलेक्टर ने ओपीडी ब्लॉक, एनआईसीयू (NICU), जनरल वार्डो और लैब का दौरा किया। ओपीडी ब्लॉक और हॉस्पिटल के उन कॉमन एरिया में कूलर, पंखे और छाया, पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, जहां मरीजों के परिजन ठहरते है। उन्होंने हॉस्पिटल जिन-जिन स्थानों पर पीने के पानी की व्यवस्था है, वहां वॉटर कूलर, आरओ मशीन लगवाने और जहां पहले से लगे है और खराब है तो उनको ठीक करवाने के निर्देश दिए। काउंटर पर दवाईयां की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश कलेक्टर ने कुछ वार्डो का भी दौरा किया और वहां भर्ती बच्चों के कुछ परिजनों से बातचीत कर वहां का फीडबैक लिया। परिजनों ने दवाई काउंटरों पर समुचित दवाईयां नहीं मिलने और स्टाफ के खराब व्यवहार की शिकायत की। मरीजों ने बताया- काउंटर पर दवाईयां और दूसरी चीजें होने के बाद भी कई मरीजों को वहां मौजूद स्टाफ बिना दवाई या अन्य सामान दिए लौटा देते है। जिसके बाद कलेक्टर ने अधीक्षक से काउंटर पर दवाईयों की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मरीजों से मिले फीडबैक के आधार पर बच्चों के उपचार में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने और लापरवाही करने वाले स्टाफ के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *