बांसवाड़ा में अफीम सप्लाई करने पैदल जा रहा तस्कर पकड़ा:पुलिस देख भागने लगा, बनियान में छिपाया माल; खरीदार भी दबोचा

बांसवाड़ा में अफीम सप्लाई करने पैदल जा रहा तस्कर पकड़ा:पुलिस देख भागने लगा, बनियान में छिपाया माल; खरीदार भी दबोचा

बांसवाड़ा में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत गढ़ी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक तस्कर को दबोचा और उसकी निशानदेही पर अफीम खरीदने आए खरीदार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 741 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। ​स्कूल के पास नाकाबंदी देख भागने लगा तस्कर ​गढ़ी थानाधिकारी रमेश मीणा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अफीम की तस्करी होने वाली है। इस पर पुलिस टीम ने परतापुर-बेडवा रोड पर सरकारी स्कूल मोड़ के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान बेडवा गांव की ओर से पैदल आ रहा एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। ​बनियान में छिपाई थी अफीम की थैली ​तलाशी लेने पर आरोपी लक्ष्मण 45 निवासी बेड़वा के पास से शर्ट के नीचे बनियान में छिपाई हुई एक नारंगी रंग की प्लास्टिक की थैली मिली। जांच करने पर उसमें 741 ग्राम अवैध अफीम पाई गई। पूछताछ में लक्ष्मण ने कबूल किया कि वह यह अफीम रणछोड़ पाटीदार निवासी बोदिया को सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खरीदार रणछोड़ को भी गिरफ्तार कर लिया। ​केस दर्ज, जांच शुरू पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगामी जांच सदर थानाधिकारी रूपसिंह द्वारा की जा रही है। ​इस पूरी कार्रवाई को एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन और थानाधिकारी रमेश मीणा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में हेड कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल अशोक, वासुदेव, दीपक और चालक महेंद्र सिंह शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *