डीआईजी ने तेन्दूखेड़ा का निरीक्षण किया:एसडीओपी कार्यालय और थाना परिसर को लेकर निर्देश

डीआईजी ने तेन्दूखेड़ा का निरीक्षण किया:एसडीओपी कार्यालय और थाना परिसर को लेकर निर्देश

छिंदवाड़ा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार सिंह नरसिंहपुर जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने तेन्दूखेड़ा स्थित एसडीओपी कार्यालय और थाना परिसर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी सिंह ने थाना परिसर, मालखाना, हवालात, रिकॉर्ड संधारण और साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने लंबित अपराधों व प्रकरणों की समीक्षा की और उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। गंभीर मामलों में प्रभावी विवेचना सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। डीआईजी राकेश कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का त्वरित और संवेदनशीलता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित गश्त बढ़ाने, अनुशासन बनाए रखने और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए सतर्कता से कार्य करने पर बल दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया और एसडीओपी अभिनव मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *