‘शर्म की बात है’ अमीषा पटेल का आलिया भट्ट की ट्रोलिंग पर फूटा गुस्सा! लोगों की लगाई क्लास

‘शर्म की बात है’ अमीषा पटेल का आलिया भट्ट की ट्रोलिंग पर फूटा गुस्सा! लोगों की लगाई क्लास

Ameesha Patel Post On Alia Bhatt Trolling: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में पैपराजी द्वारा आलिया भट्ट नजरअंदाज किए जाने के बाद उनके बचाव में उतर आई है। आलिया को लगातार सोशल मीडिया पर नफरत का सामना करना पड़ रहा है, पहले सोनू सूद और अब अमीषा पटेल ने बड़ी समझदारी से उन लोगों की क्लास लगाई है जो आलिया को ट्रोल कर रहे थे। ।

अमीषा पटेल ने पोस्ट में निकाला गुस्सा

अमीषा ने एक पोस्ट लिखकर भारतीय सेलेब्रिटीज को, खासकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर, नीचा दिखाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने अपनी पोस्ट में आलिया का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ था। उन्होंने लिखा कि हाल की घटनाओं से यह साफ हो गया है कि हम भारतीय खुद ही अपने लोगों को नीचा दिखाने में लगे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि हम खुद को एक एकजुट राष्ट्र कहते हैं, लेकिन क्या सच में हम हैं?

Ameesha Patel On Alia Bhatt Trolling

अमीषा ने बताया शर्मनाक

अमीषा ने आगे लिखा कि भारत में अपने ही स्टार्स को उनके पहनावे और लुक को लेकर जितना ट्रोल किया जाता है, उतना हॉलीवुड सितारों को उनके देश में नहीं किया जाता। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक बताया और कहा कि यह देखकर बहुत दुख होता है। जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि अमीषा ने यह सब आलिया के समर्थन में लिखा है।

Ameesha Patel On Alia Bhatt Trolling

आलिया ने ट्रोल को दिया करारा जवाब

दरअसल, आलिया भट्ट ने कान्स में अपनी कस्टम मेड आइवरी सिल्क साड़ी-गाउन की एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस पर एक यूजर ने हंसते हुए इमोजी के साथ कमेंट किया कि कितनी अफसोस की बात है, किसी ने उन्हें नोटिस ही नहीं किया। आलिया ने बड़े ही सधे अंदाज में जवाब दिया कि क्यों अफसोस की बात है, उस यूजर ने तो उन्हें नोटिस किया ही। इस जवाब की खूब तारीफ हुई और फैंस ने उनका साथ दिया।

Ameesha Patel Post

काम के मोर्चे पर आलिया की भरी झोली

इन सब विवादों के बीच आलिया का करियर पूरी रफ्तार में है। वे जल्द ही जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ में नज़र आएंगी, जिसका निर्देशन शिव रावेल कर रहे हैं। यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की सातवीं कड़ी होगी, जिसमें अनिल कपूर, बॉबी देओल और शरवरी भी अहम किरदारों में हैं। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ भी उनके पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *