अमेरिका (United States of America) और ईरान (Iran) के बीच बातचीत का आखिरी चरण चल रहा है और कुछ दिनों में दोनों देशों के बीच डील होने की संभावना है। इसी बीच ईरान पर अमेरिका के हमले से दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल लॉन्च साइट्स और माइन्स बिछाने वाली बोट्स को निशाना बनाया। CENTCOM के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स (Tim Hawkins) ने इन हमलों को सेल्फ डिफेंस के लिए ज़रूरी बताया। अब इन हमलों पर आईआरजीसी – इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC – Islamic Revolutionary Guard Corps) ने अमेरिका को धमकी दे दी है।
अमेरिकी हमलों का दिया जाएगा करारा जवाब
आईआरजीसी ने ईरान पर हमलों के बाद अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। आईआरजीसी ने साफ कर दिया है कि ईरान के खिलाफ किसी भी आक्रामकता का कठोर और करारा जवाब दिया जाएगा और दुश्मन को सबक सिखाने के लिए ज़रूरी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटा जाएगा।
मार गिराया अमेरिकी ड्रोन
इसी बीच आईआरजीसी ने अमेरिकी सेना का एक ड्रोन मार गिराया है। आईआरजीसी ने वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी कि केशम के पास एक एयर डेफसे मिसाइल लॉन्च करते हुए अमेरिकी MQ-9 कॉम्बैट ड्रोन को मार गिराया गया है।
अमेरिकी हमले की ईरान ने की निंदा
अमेरिकी हमले की ईरान ने निंदा की है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए अमेरिका पर सीज़फायर का स्पष्ट उल्लंघन करने का आरोप लगाया । ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि किसी भी तरह की आक्रामकता को बिना जवाब दिए नहीं छोड़ा जाएगा। बयान में आगे कहा गया कि पाकिस्तान की मध्यस्थता से चल रही राजनयिक प्रक्रिया के साथ-साथ की गई अमेरिका की ये आक्रामक कार्रवाइयाँ एक बार फिर अमेरिकी सत्ताधारी शासन द्वारा ईरानी राष्ट्र से किए गए वादे के उल्लंघन और बेईमानी को उजागर करती हैं।
होर्मुज स्ट्रेट से गुज़र रहे हैं जहाज
आईआरजीसी ने यह भी दावा किया कि पिछले 24 घंटों में उसके समन्वय और सुरक्षा के तहत 25 जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे। आईआरजीसी के आधिकारिक समाचार आउटलेट द्वारा प्रकाशित एक बयान में आईआरजीसी नेवी ने कहा कि तेल टैंकरों, कंटेनर जहाजों और अन्य वाणिज्यिक जहाजों सहित इन जहाजों ने अनुमति प्राप्त करने के बाद रणनीतिक जलमार्ग को सुरक्षित रूप से पार किया।



Iran Accuses US of Committing ‘Clear Violation of Ceasefire – Statement
’s MFA said it would not leave any ‘act of aggression unanswered.’