IPL 2026 का Digital पर जलवा, व्यूअरशिप ने तोड़े रिकॉर्ड, TV को मिल रही कड़ी टक्कर!

IPL 2026 का Digital पर जलवा, व्यूअरशिप ने तोड़े रिकॉर्ड, TV को मिल रही कड़ी टक्कर!

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसके दर्शकों की संख्या में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि टीवी पर दर्शकों की संख्या 500 मिलियन के आंकड़े को छूने के करीब है।
इस टूर्नामेंट के आधकारिक प्रसारणकर्ता जियोस्टार के अनुसार आईपीएल की कुल डिजिटल पहुंच में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

यह आंकड़ा लीनियर टीवी पर प्रसारित 51 मैचों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित 57 मैचों का है।
कंपनी ने दावा किया, ‘‘सीटीवी (कनेक्टेड टीवी यानि इंटरनेट से जुड़े उपकरण) की पहुंच में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और ‘वाच टाइम’ (देखने का समय) 20 प्रतिशत बढ़ गया है। क्षेत्रीय भाषाओं में ‘वाच टाइम’ में 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।’’
प्रसारक ने दावा किया कि पिछले सत्र की तुलना में 125 नए विज्ञापनदाताओं के जुड़ने से यह वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *