IPL 2026 Purple Cap: 17 विकेट के साथ इस दिग्गज के पास गई पर्पल कैप, 2008 से लेकर अबतक खेले हैं सभी IPL सीजन

IPL 2026 Purple Cap: 17 विकेट के साथ इस दिग्गज के पास गई पर्पल कैप, 2008 से लेकर अबतक खेले हैं सभी IPL सीजन

Indian Premier League 2026, Purple Cap: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 42वां मुक़ाबला गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट झटके।

 पर्पल कैप भुवनेश्वर कुमार के पास

इसी के साथ भुवनेश्वर के आईपीएल 2026 में वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। भुवनेश्वर ने 9 मैचों में 15.53 की औसत से 17 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.54 की रही है। भुवनेश्वर का यह 19वां आईपीएल सीजन है। वह 2008 से इस लीग का हिस्सा हैं और आज भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

दो बार पर्पल कैप जीत चुके हैं भुवनेश्वर

भुवनेश्वर लगातार दो बार 2016 और 2017 में पर्पल कैप जीत चुके हैं। तब वह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते थे। भुवनेश्वर ने 2016 में 23 और 2017 में 27 विकेट झटके थे। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन की मदद से एसआरएच ने 2016 में खिताब भी जीता था।

आईपीएल 2026 पर्पल कैप लीडरबोर्ड

रैंक खिलाड़ी मैच विकेट
1 भुवनेश्वर कुमार (RCB) 9 17
2 ईशान मलिंगा (SRH) 9 15
3 जोफ्रा आर्चर (RR) 9 14
4 अंशुल कंबोज (CSK) 8 14
5 कगिसो रबाडा (GT) 9 14

ईशान मलिंगा दूसरे स्थान पर

दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा हैं। मलिंगा ने 9 मैचों में 18.93 की औसत से 15 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 9.16 की है। मलिंगा इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में हैं। तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हैं। आर्चर ने 9 मैचों में 19.50 की औसत से 14 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.27 की रही है।

चौथे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज हैं। कंबोज ने 9 ओवर में 16.92 की औसत से 14 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.56 की रही है। गुजरात के कगिसो रबाडा पांचवे नंबर पर हैं। रबाडा ने 9 मैचों में 24.14 की औसत से 14 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी 9.65 की रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *