IPL 2026 Points Table: लखनऊ को हराकर दूसरे स्थान में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, टॉप 4 में ये टीमें, देखें पॉइंट्स टेबल

IPL 2026 Points Table: लखनऊ को हराकर दूसरे स्थान में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, टॉप 4 में ये टीमें, देखें पॉइंट्स टेबल

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals, IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने घटक गेंदबाजी करते हुए एलएसजी को 40 रन से हरा दिया।

लोस्कोरिंग मुक़ाबले में RR ने 40 रन से जीत दर्ज़ की

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स 18 ओवरों में महज 119 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ राजस्थान पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर से दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं लगातार चौथा मुकाबला गंवाकर एलएसजी 9वें स्थान पर पहुंच गई है।

रैंक टीम मैच (P) जीत (W) हार (L) बेनतीजा (NR) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 पंजाब किंग्स (PBKS) 6 5 0 1 11 +1.420
2 राजस्थान रॉयल्स (RR) 7 5 2 0 10 +0.790
3 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 6 4 2 0 8 +1.171
4 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 7 4 3 0 8 +0.820
5 दिल्ली कैपिटल्स (DC) 6 3 3 0 6 -0.130
6 गुजरात टाइटंस (GT) 6 3 3 0 6 -0.821
7 मुंबई इंडियंस (MI) 6 2 4 0 4 +0.067
8 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 6 2 4 0 4 -0.780
9 लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 7 2 5 0 4 -1.277
10 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 7 1 5 1 3 -0.879

पंजाब किंग्स अब भी टॉप पर

पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में अभी भी टॉप पर काबिज है। छह मैचों में पांच जीत हासिल करने के बाद पंजाब के पास 11 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +1.420 के मजबूत आंकड़े पर है। दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (RR) है, जिसने सात मैचों में पाँच जीत दर्ज की हैं। राजस्थान के भी 10 अंक हैं, जबकि नेट रन रेट +0.790 है।

RCB और SRH भी टॉप 4 में

तीसरे और चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हैं। दोनों टीमों के 8-8 अंक हैं। आरसीबी का नेट रन रेट +1.171 है, जबकि हैदराबाद का +0.820 है। बेहतर नेट रन रेट के कारण आरसीबी तीसरे और हैदराबाद चौथे स्थान पर है। अब प्लेऑफ की दौड़ में हर मैच और नेट रन रेट बेहद अहम होने वाला है।

नीचे की टीमों की चिंता

मुंबई इंडियंस (MI), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) सभी 4-4 अंकों के साथ फिलहाल संघर्ष कर रही हैं। इन टीमों को अब लगातार जीत हासिल करनी होगी, वरना प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीदें जल्दी ही समाप्त हो सकती हैं। इसके अलावा, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। सात मैच खेलने के बावजूद सिर्फ एक जीत के साथ उनके पास मात्र 3 अंक हैं और वे पॉइंट्स टेबल के सबसे निचले स्थान पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *