IPL 2026 Playoffs scenarios: 3 मैच से होगा 4 टीमों के भाग्‍य का फैसला, जानें कौन मार सकता है बाजी

IPL 2026 Playoffs scenarios: 3 मैच से होगा 4 टीमों के भाग्‍य का फैसला, जानें कौन मार सकता है बाजी

IPL 2026 Playoffs scenarios: आईपीएल 2026 में आज एसआरएच बनाम आरसीबी मैच के बाद सिर्फ तीन लीग स्‍टेज मैच बाकी रह जाएंगे, जिनमें चार टीमों DC, KKR, RR और PBKS के भाग्‍य का फैसला होगा। बाकी बचे एक स्‍थान पर इनमें से कौन बाजी मार सकता है? आइये इन सभी टीमों के समीकरण देखते हैं। 

IPL 2026 Playoffs scenarios: आईपीएल 2026 प्लेऑफ में बची हुई एक जगह के लिए रेस तेज हो गई है, जिसमें चार टीमें मुकाबले में हैं और इनके भाग्‍य का फैसला तीन मैचों पर टिका है। राजस्थान रॉयल्स (RR) को टॉप चार में जगह बनाने की सबसे बड़ी दावेदार माना जा रहा है। क्योंकि ये अकेली ऐसी टीम हैं, जो अभी भी 16 पॉइंट तक पहुंच सकती हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पंजाब किंग्स (PBKS), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए टॉप चार में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा। हालांकि, इसमें नतीजों के बहुत सारे उलटफेर और कॉम्बिनेशन शामिल हैं, जिसमें हर टीम इस बात पर निर्भर करती है कि दूसरी टीमों के मैचों के नतीजे कैसे आते हैं।

राजस्थान रॉयल्स का गणित

राजस्‍थान रॉयल्‍स का सामना अपने आखिरी लीग स्‍टेज मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस से होगा। गणित बिलकुल आसान है। अगर वह ये मैच जीत जाती है, तो 16 पॉइंट्स के साथ आईपीएल 2026 प्लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई कर जाएगी। ऐसे में उस पर दूसरी टीमों के मैचों के नतीजों से कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि कोई दूसरी टीम 16 पॉइंट्स तक नहीं पहुंच सकती। आरआर के 14 पॉइंट्स और नेट रन रेट +0.083 का है। हारने का मतलब होगा कि उसे दूसरों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

दिल्ली कैपिटल्स के समीकरण

दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में अभी 8वें नंबर पर है और सिर्फ एक मैच बचा है। उसका ये मैैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है। डीसी के लिए आईपीएल 2026 प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका पाने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। हालांकि, सिर्फ यह जीत काफी नहीं होगी। दिल्‍ली सबसे पहले केकेआर को बड़े अंतर से हराना होगा। फिर आरआर के एमआई से बड़े अंतर से हारने की दुआ करनी होगी। इतना ही नहीं उसे पंजाब के भी लखनऊ से हारने पर निर्भर रहना होगा। उसके लिए सबसे बड़ी समस्‍या उसका नेगेटिव नेट रन रेट -0.871 है।

पंजाब किंग्स कैसे कर सकती है क्‍वालीफाई

पंजाब किंग्‍स के अभी 13 पॉइंट्स हैं और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत से उसके 15 पॉइंट्स हो जाएंगे। हालांकि, एलएसजी को अच्छे अंतर से हराने के अलावा उसे आरआर के रविवार को एमाई से हारने की दुआ करनी होगी। अगर राजस्‍थान जीत जाती है तो पंजाब की उम्‍मीदें धुल जाएंगी। वहीं, अगर पंजाब और केकेआर दोनों जीतते हैं तो नेट रन रेट काम आएगा। दोनों टीमों के अभी 13-13 पॉइंट्स हैं, लेकिन पंजाब का नेट रन रेट +0.027 है, जो केकेआर के +0.011 से ज्‍यादा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के समीकरण

केकेआर के नाम फिलहाल 13 पॉइंट्स हैं और उसका नेट रन रेट +0.011 है। वह अपने आखिरी मैच में डीसी से भिड़ेगी, जो एक तरह से नॉकआउट होगा। एक जीत, वह भी 14 रन या एक ओवर बाकी रहने पर, उन्हें 15 पॉइंट्स तक पहुंचा देगी। लेकिन, यह टीम के लिए आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए काफी नहीं होगा। उन्हें दिल्‍ली को हराने के अलावा आरआर के मुंबई से हारने की भी दुआ करनी होगी।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *