IPL 2026 Playoff Qualification scenarios: आखिरी मैच में हारकर भी ऐसे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी राजस्थान रॉयल्स, पढ़ें पूरा गणित

IPL 2026 Playoff Qualification scenarios: आखिरी मैच में हारकर भी ऐसे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी राजस्थान रॉयल्स, पढ़ें पूरा गणित

Rajasthan Royals IPL 2026 Playoff Qualification scenarios: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुके हैं। सिर्फ चौथा स्थान खाली है। जिसके लिए पंजाब किंग्स (PBKS), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) संघर्ष कर रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स जीता तो प्लेऑफ में

राजस्थान रॉयल्स अगर अपना आखिरी मुकाबला जीत जाता है, तो वह सीधे प्लेऑफ में जगह बना लेगा। लेकिन अगर वह हार भी जाता है, तो भी उसके पास टॉप-4 में पहुंचने का एक रास्ता बचा रहेगा। ऐसी स्थिति में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को अपना-अपना अंतिम मुकाबला हारना होगा।

IPL 2026 में तीनों टीमों की वर्तमान स्थिति :

  • राजस्थान रॉयल्स (RR): चौथे स्थान पर 13 मैचों में 14 पॉइंट्स (7 जीत, 6 हार)
  • पंजाब किंग्स (PBKS): पांचवें स्थान पर 13 मैचों में 13 पॉइंट्स (6 जीत, 6 हार, 1 रद्द)
  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): छठे स्थान पर 13 मैचों में 13 पॉइंट्स (6 जीत, 6 हार, 1 रद्द)

मुंबई से हारकर भी ऐसे प्लेऑफ में पहुंचेगी राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स के 13 मैचों में 14 अंक हैं और वह फिलहाल चौथे स्थान पर है। टीम अपना आखिरी लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेलेगी। अगर राजस्थान यह मैच जीत जाती है, तो उसके 16 अंक हो जाएंगे और वह सीधे प्लेऑफ में जगह बना लेगी। लेकिन अगर वह हार जाती है, तो भी उसके पास प्लेऑफ में पहुंचने का एक मौका बचा रहेगा। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स को अपना आखिरी मैच हारना होगा और शनिवार को पंजाब किंग्स को भी अपना अंतिम मुकाबला गंवाना पड़ेगा।

रैंक टीम प्लेऑफ स्थिति मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) क्वालिफाई 13 9 4 0 18 +1.065
2 गुजरात टाइटंस (GT) क्वालिफाई 14 9 5 0 18 +0.695
3 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) क्वालिफाई 13 8 5 0 16 +0.350
4 राजस्थान रॉयल्स (RR) फैसला बाकी 13 7 6 0 14 +0.083
5 पंजाब किंग्स (PBKS) फैसला बाकी 13 6 6 1 13 +0.227
6 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) फैसला बाकी 13 6 6 1 13 +0.011
7 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बाहर 14 6 8 0 12 -0.345
8 दिल्ली कैपिटल्स (DC) फैसला बाकी 13 6 7 0 12 -0.871
9 मुंबई इंडियंस (MI) बाहर 13 4 9 0 8 -0.510
10 लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बाहर 13 4 9 0 8 -0.702

फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स दोनों के 13-13 अंक हैं। पंजाब किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से और केकेआर को दिल्ली कैपिटल्स (DC) से आखिरी मुक़ाबला खेलना है। अगर राजस्थान रॉयल्स, केकेआर और पंजाब किंग्स तीनों अपने आखिरी मुकाबले हार जाते हैं, तो राजस्थान और दिल्ली कैपिटल्स दोनों के 14-14 अंक हो जाएंगे। हालांकि, राजस्थान का नेट रन रेट दिल्ली कैपिटल्स से काफी बेहतर है। इसलिए हारने के बावजूद राजस्थान प्लेऑफ में जगह बना लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *