IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 के फाइनल में आज Royal Challengers Bengaluru और Gujarat Titans आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें एक एक बार खिताब जीत चुकी हैं लेकिन एक ऐसा संयोग बन रहा है, जिससे RCB फिर से चैंपियन बनती नजर आ रही है।
RCB vs GT Final: आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। मुकाबले में पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और अपने पहले ही सीजन में खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें एक-एक बार चैंपियन बनी हैं और इस बार दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से आज शाम 7:00 बजे मैदान पर उतरेंगी।
RCB का पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच अब तक नौ मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी है। उसने पांच मुकाबले जीते हैं। इस सीजन खेले गए मुकाबलों की बात की जाए तो दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने हो चुकी हैं, जिसमें से दो बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत मिली है, तो एक बार गुजरात टाइटंस ने जीत का स्वाद चखा है।
2025 में गुजरात टाइटंस ने इकलौता मैच जीता था, तो 2024 में दोनों मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते थे। 2023 में इकलौता मैच फिर गुजरात टाइटंस ने जीता था और 2022, जो गुजरात टाइटंस का पहला सीजन था, उसमें दो मुकाबले खेले गए थे और एक-एक मैच दोनों टीमों को जीत मिली थी। देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हमेशा रही है और आंकड़े भी वही कहानी बताते हैं।
ऑरेन्ज कैप की रेस में शुभमन आगे
लेकिन आईपीएल में एक ऐसा संयोग बन रहा है, जिसे देखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फिर से ट्रॉफी जीतती हुई नजर आ रही है। आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास में सिर्फ दो बार ऐसा हुआ है, जब ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी की टीम ने खिताब जीता हो। फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं शुभमन गिल और साई सुदर्शन। हालांकि उनसे भी आगे हैं वैभव सूर्यवंशी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स की टीम फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है।
अब शुभमन गिल और साई सुदर्शन इस रेस में बचे हैं। शुभमन गिल 722 रन बना चुके हैं और उन्हें वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ने के लिए 55 रन की जरूरत है। वहीं साई सुदर्शन 710 रन बना चुके हैं। अगर वह वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ते हैं, तो उन्हें कम से कम 67 रन की जरूरत होगी। दोनों के लिए यह काम आसान लग रहा है।
दूसरी ओर विराट कोहली, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के हैं, वह 600 रन बना चुके हैं और वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ना विराट के लिए मुश्किल लग रहा है, क्योंकि उसके लिए कम से कम 177 रन बनाने होंगे। आईपीएल के इतिहास में आज तक विराट कोहली ने इतनी बड़ी पारी नहीं खेली है। ऐसे में अगर ऑरेंज कैप गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी जीतते हैं, तो आईपीएल का इतिहास बताता है कि पिछले 18 सीजन में सिर्फ दो बार ऐसा हुआ है, जब ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी की टीम ने खिताब जीता हो।
यही नहीं, एक और आंकड़ा यह भी कहता है कि आईपीएल के इतिहास में 12 बार ऐसा हुआ है, जब क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम चैंपियन बनी हो। इसके अलावा पांच बार क्वालीफायर हारने वाली टीम चैंपियन बनी है। आपको बता दें कि इस बार क्वालीफायर-1 RCB ने जीता था, जबकि गुजरात टाइटंस हार गई थी। आईपीएल के इतिहास में सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है, जब एलिमिनेटर खेलने वाली टीम चैंपियन बनी हो। 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने यह कारनामा किया था।
Sports – Patrika | CMS








Josh Hazlewood

𝙍𝙖𝙬 𝙍𝙚𝙖𝙘𝙩𝙞𝙤𝙣𝙨 from