IPL 2026: हार के बाद Hardik Pandya का फूटा गुस्सा, बोले- ‘हमारे bowlers ने प्लान चौपट कर दिया’

IPL 2026: हार के बाद Hardik Pandya का फूटा गुस्सा, बोले- ‘हमारे bowlers ने प्लान चौपट कर दिया’

मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में बुधवार को यहां 243 रन का स्कोर खड़ा करने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली छह विकेट की हार के बाद कहा कि उन्हें अपने गेंदबाजों से इस स्कोर का बचाव करने की उम्मीद थी।
मुंबई के 244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स ने हेड (76 रन, 30 गेंद, आठ छक्के, चार चौके) और अभिषेक शर्मा (45 रन, 24 गेंद, तीन छक्के, चार चौके) के बीच पहले विकेट की 8.4 ओवर में 129 रन की साझेदारी के बाद हेनरिक क्लासेन (नाबाद 65 रन, 30 गेंद, चार छक्के, सात चौके) के अर्धशतक से 18.4 ओवर में चार विकेट पर 249 रन बनाकर जीत दर्ज की।

रेयान रिकेल्टन ने इससे पहले अपने करियर और मुंबई के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 55 गेंद में आठ छक्कों और 10 चौकों से नाबाद 123 रन बनाए जिससे मुंबई इंडियन्स ने पांच विकेट पर 243 रन का स्कोर खड़ा किया।
पंड्या ने कहा कि ओस ने कोई खास भूमिका नहीं निभाई लेकिन गेंदबाजों ने खराब गेंद फेंकी।
पंड्या ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि ओस ने कोई खास भूमिका निभाई। उन्होंने कुछ अच्छे शॉट खेले और हमने खराब गेंद फेंकी। आज मैदान पर मुझे बहुत मजा आया। 244 रन – मुझे अपने गेंदबाजों पर भरोसा था कि वे इसका बचाव करेंगे लेकिन हम अपनी योजनाओं को ठीक से लागू नहीं कर पाए।’’

मुंबई के कप्तान ने कहा कि मौजूदा सत्र में उनकी टीम मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह सत्र कुछ ऐसा ही रहा है। आपको मौके मिलते हैं तो आप उन्हें भुनाते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको दुख होता है। इस सत्र में हमारे पास अधिक विकल्प नहीं हैं। मैं अपने गेंदबाजों को दोष नहीं दूंगा। एक पूरी टीम के तौर पर हम वह प्रदर्शन नहीं कर पाए जिसके लिए मुंबई इंडियन्स जानी जाती है। हमारे मालिक और सहयोगी स्टाफ बहुत जुनूनी हैं। उम्मीद है कि हम कोई ना कोई हल जरूर निकाल लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *