IPL का गणित-हार के बावजूद पंजाब प्लेऑफ की दहलीज पर:डबल हेडर के बाद पॉइंट्स टेबल नहीं बदला, आज मुंबई के लिए करो या मरो मैच

IPL का गणित-हार के बावजूद पंजाब प्लेऑफ की दहलीज पर:डबल हेडर के बाद पॉइंट्स टेबल नहीं बदला, आज मुंबई के लिए करो या मरो मैच

टेबल टॉपर पंजाब किंग्स को IPL के मौजूदा सीजन में दूसरी हार झेलनी पड़ी। उसे रविवार के दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट से हराया। हार के बावजूद पंजाब की टीम प्लेऑफ की दहलीज पर है। IPL में रविवार को डबल हेडर डे था यानी कि दिन में दो मुकाबले। दिन के पहले मैच में कोलकाता नाइड राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। खास बात यह रही कि 2 मैचों के नतीजों के बाद पॉइंट्स टेबल में कोई बदला नहीं हुआ। बाकी कि टीमें भी अपने-अपने स्थान पर हैं। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन पंजाब प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे पंजाब की टीम प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे है। बेंगलुरु, हैदराबाद और राजस्थान की टीमें एक समान 12-12 अंक लेकर क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। पंजाब को हराने वाली गुजरात 12 अंक के साथ 5वें नंबर पर है। आज के मैच की बात मुंबई के पास प्लेऑफ रेस में बने रहने का आखिरी मौका
आज मुंबई के पास प्लेऑफ की रेस में बने रहने का आखिरी मौका है। अगर टीम लखनऊ से हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। मुंबई ने अब तक 9 मैच खेले हैं। इनमें से उसे 2 जीत ही मिली है। 7 में उसे हार झेलनी पड़ी है। आज के बाद मुंबई बचे हुए 4 मैच और जीतकर 12 अंक तक ही पहुंच सकती है, जोकि प्लेऑफ के लिए काफी नहीं है। लखनऊ को अगले सभी मैच जीतने होंगे, दूसरों पर निर्भर
लखनऊ पॉइंट्स टेबल के निचने पायदान पर है। टीम के पास 8 मैचों में 4 अंक हैं। क्योंकि, लखनऊ ने मुंबई से एक मैच कम खेला है। इसलिए उसके पास प्लेऑफ में प्रवेश करने का चांस है। आज हारने की स्थिति में लखनऊ की राह कठिन हो जाएगी। उसने दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स अभिषेक को ऑरेंज कैप मिली, राहुल को पीछे छोड़ा दिन के पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने 10 बॉल पर 15 रन बनाए। इन 15 रनों के सहारे अभिषेक ने सीजन के टॉप स्कोरर की लिस्ट में दिल्ली के केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है। अब अभिषेक के नाम 10 मैचों में 440 रन हो गए हैं, जबकि केएल राहुल 433 रन के साथ दूसरे और हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 425 के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रबाडा पर्पल कैप रेस में तीसरे नंबर पर आए गुजरात के कगिसो रबाडा ने पंजाब के खिलाफ मैच में 2 विकेट लिए। इसके सहारे वे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने राजस्थान के जोफ्रा आर्चर को पीछे छोड़ा। रबाडा के नाम 16 विकेट हैं। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। —————————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… गुजरात की लगातार तीसरी जीत, पंजाब दूसरा मैच हारी; साई सुदर्शन की फिफ्टी; होल्डर को 4 विकेट गुजरात टाइटंस ने IPL में रविवार के दूसरे मैच में टेबल टॉपर पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया है। उसने लगातार तीसरे मैच में जीत हासिल की है, जबकि पंजाब ने लगातार दूसरा मैच गंवाया है। पढ़ें पूरी खबर टेबल टॉपर पंजाब किंग्स को IPL के मौजूदा सीजन में दूसरी हार झेलनी पड़ी। उसे रविवार के दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट से हराया। हार के बावजूद पंजाब की टीम प्लेऑफ की दहलीज पर है। IPL में रविवार को डबल हेडर डे था यानी कि दिन में दो मुकाबले। दिन के पहले मैच में कोलकाता नाइड राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। खास बात यह रही कि 2 मैचों के नतीजों के बाद पॉइंट्स टेबल में कोई बदला नहीं हुआ। बाकी कि टीमें भी अपने-अपने स्थान पर हैं। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन पंजाब प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे पंजाब की टीम प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे है। बेंगलुरु, हैदराबाद और राजस्थान की टीमें एक समान 12-12 अंक लेकर क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। पंजाब को हराने वाली गुजरात 12 अंक के साथ 5वें नंबर पर है। आज के मैच की बात मुंबई के पास प्लेऑफ रेस में बने रहने का आखिरी मौका
आज मुंबई के पास प्लेऑफ की रेस में बने रहने का आखिरी मौका है। अगर टीम लखनऊ से हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। मुंबई ने अब तक 9 मैच खेले हैं। इनमें से उसे 2 जीत ही मिली है। 7 में उसे हार झेलनी पड़ी है। आज के बाद मुंबई बचे हुए 4 मैच और जीतकर 12 अंक तक ही पहुंच सकती है, जोकि प्लेऑफ के लिए काफी नहीं है। लखनऊ को अगले सभी मैच जीतने होंगे, दूसरों पर निर्भर
लखनऊ पॉइंट्स टेबल के निचने पायदान पर है। टीम के पास 8 मैचों में 4 अंक हैं। क्योंकि, लखनऊ ने मुंबई से एक मैच कम खेला है। इसलिए उसके पास प्लेऑफ में प्रवेश करने का चांस है। आज हारने की स्थिति में लखनऊ की राह कठिन हो जाएगी। उसने दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स अभिषेक को ऑरेंज कैप मिली, राहुल को पीछे छोड़ा दिन के पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने 10 बॉल पर 15 रन बनाए। इन 15 रनों के सहारे अभिषेक ने सीजन के टॉप स्कोरर की लिस्ट में दिल्ली के केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है। अब अभिषेक के नाम 10 मैचों में 440 रन हो गए हैं, जबकि केएल राहुल 433 रन के साथ दूसरे और हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 425 के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रबाडा पर्पल कैप रेस में तीसरे नंबर पर आए गुजरात के कगिसो रबाडा ने पंजाब के खिलाफ मैच में 2 विकेट लिए। इसके सहारे वे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने राजस्थान के जोफ्रा आर्चर को पीछे छोड़ा। रबाडा के नाम 16 विकेट हैं। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। —————————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… गुजरात की लगातार तीसरी जीत, पंजाब दूसरा मैच हारी; साई सुदर्शन की फिफ्टी; होल्डर को 4 विकेट गुजरात टाइटंस ने IPL में रविवार के दूसरे मैच में टेबल टॉपर पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया है। उसने लगातार तीसरे मैच में जीत हासिल की है, जबकि पंजाब ने लगातार दूसरा मैच गंवाया है। पढ़ें पूरी खबर

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *