अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस, कार्यक्रम आज शाम 5 बजे

सागर| सफाई कामगार यूनियन एटक एवं एटक जिला समिति के तत्वावधान में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम राजीव नगर वार्ड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे सामुदायिक भवन में शाम 5 बजे होगा। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में ट्रेड यूनियन लीडर एवं मार्क्सवादी चिंतक कामरेड अजित कुमार जैन संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न ट्रेड यूनियन संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। यूनियन अध्यक्ष सुदेश सनकत ने सभी संगठनों के पदाधिकारियों, कर्मचारियों, मजदूर साथियों एवं नागरिकों से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *