जहानाबाद के खिलाड़ियों ने अंतर विद्यालय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता 24 मई 2026 को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित खेल परिसर में आयोजित की गई थी। अलग-अलग आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में निभा कुमारी ने स्वर्ण और माला कुमारी ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-18 वर्ग में शुभांगी कुमारी ने स्वर्ण तथा शिवम वर्मा ने रजत पदक जीता। अंडर-15 वर्ग में लव कुमार ने स्वर्ण और कुश कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं अंडर-12 वर्ग में अनन्या शर्मा ने रजत, जबकि वैष्णवी आनंद और प्रेम कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-10 वर्ग में दृश्य गुप्ता ने कांस्य पदक जीता, जबकि अंडर-06 वर्ग में अंश विराज ने स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। डीएम ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित बुधवार को जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षक से अपने कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। डीएम ने कहा कि खेल के क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ाने में परिवार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। प्रशिक्षक राहुल कुमार की सराहना जिला पदाधिकारी ने स्केटिंग प्रशिक्षक राहुल कुमार के समर्पण और प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में जहानाबाद में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की नई पीढ़ी तैयार हो रही है। खिलाड़ियों ने जिला प्रशासन का जताया आभार इस अवसर पर खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों ने पूनम कुमारी तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले में खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण, प्रोत्साहन और आवश्यक सहयोग मिल रहा है, जिससे उनका मनोबल बढ़ रहा है और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिल रहा है। जहानाबाद के खिलाड़ियों ने अंतर विद्यालय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता 24 मई 2026 को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित खेल परिसर में आयोजित की गई थी। अलग-अलग आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में निभा कुमारी ने स्वर्ण और माला कुमारी ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-18 वर्ग में शुभांगी कुमारी ने स्वर्ण तथा शिवम वर्मा ने रजत पदक जीता। अंडर-15 वर्ग में लव कुमार ने स्वर्ण और कुश कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं अंडर-12 वर्ग में अनन्या शर्मा ने रजत, जबकि वैष्णवी आनंद और प्रेम कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-10 वर्ग में दृश्य गुप्ता ने कांस्य पदक जीता, जबकि अंडर-06 वर्ग में अंश विराज ने स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। डीएम ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित बुधवार को जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षक से अपने कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। डीएम ने कहा कि खेल के क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ाने में परिवार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। प्रशिक्षक राहुल कुमार की सराहना जिला पदाधिकारी ने स्केटिंग प्रशिक्षक राहुल कुमार के समर्पण और प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में जहानाबाद में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की नई पीढ़ी तैयार हो रही है। खिलाड़ियों ने जिला प्रशासन का जताया आभार इस अवसर पर खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों ने पूनम कुमारी तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले में खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण, प्रोत्साहन और आवश्यक सहयोग मिल रहा है, जिससे उनका मनोबल बढ़ रहा है और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिल रहा है।


