कोटा नयापुरा थाने के आसूचना अधिकारी मुनेश चौधरी लाइन हाजिर:भरतपुर में नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मियों से झगड़ा किया,कोटा में दुराचरण की जांच शुरू

कोटा नयापुरा थाने के आसूचना अधिकारी मुनेश चौधरी लाइन हाजिर:भरतपुर में नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मियों से झगड़ा किया,कोटा में दुराचरण की जांच शुरू

कोटा शहर के नयापुरा थाने के आसूचना अधिकारी मुनेश चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर की गई है। मामले की जांच डीएसपी पूनम चौहान को सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार भरतपुर जिले के भुसावर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले जाट और सैनी समाज के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान नाकाबंदी के समय पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि वाहन में सवार लोगों ने पुलिसकर्मियों से बहस और झगड़ा किया। इस मामले में मुनेश चौधरी का नाम भी सामने आया है। भुसावर थाना अधिकारी रामदयाल मीणा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। सैनी समाज की ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर तथ्यों की पड़ताल जारी है। कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि प्रारंभिक शिकायतों और जांच के मद्देनजर मुनेश चौधरी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। जांच पूरी होने तक उन्हें वर्तमान पद से हटाया गया है। डीएसपी पूनम चौहान ने बताया कि मुनेश चौधरी के खिलाफ दुराचरण की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *