करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत:संभल में बच्चों के साथ खेलते समय हुआ हादसा, खंभे आ रहा था करंट

करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत:संभल में बच्चों के साथ खेलते समय हुआ हादसा, खंभे आ रहा था करंट

संभल में बिजली के खंभे से करंट लगने से एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना रजपुरा थाना क्षेत्र के मोलनपुर डांडा गांव में बुधवार को हुई, जब बच्चा अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। मृतक बच्चे की पहचान कक्षा 2 के छात्र हिमांशु कुमार (06) पुत्र रमाशंकर कुमार के रूप में हुई है। सुबह करीब 10 बजे हिमांशु खेलते हुए बिजली के खंभे के पास चला गया और करंट की चपेट में आ गया। साथ खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण और हिमांशु के परिजन मौके पर पहुंचे। प्रधान से संपर्क कर तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। ग्रामीणों ने लकड़ी के डंडे की मदद से बच्चे को खंभे से अलग किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता रामाशंकर के अनुसार, हिमांशु उनके चार बच्चों में दूसरे नंबर पर था और गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था। मां जयमुखी बेटे की मौत से सदमे में हैं। विद्युत विभाग के अवर अभियंता महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ है, तो लाइनमैन को भेजकर मामले की छानबीन कराई जाएगी। खंभे पर करंट आने के कारणों की भी जांच की जाएगी। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि बिजली के करंट से बच्चे की मौत की कोई सूचना अभी तक थाने में नहीं दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *