हरियाणा में दमकल कर्मियों की हुड़ताल अनिश्चितकालीन:दमकल कर्मियों को शहीद का दर्जा, एक-एक करोड़ रुपए व परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग

हरियाणा में दमकल कर्मियों की हुड़ताल अनिश्चितकालीन:दमकल कर्मियों को शहीद का दर्जा, एक-एक करोड़ रुपए व परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग

हरियाणा में अग्निशमन विभाग की हड़ताल आज से अनिश्चितकालीन हो गई है। सरकार द्वारा मांग पूरी ना करने पर ये फैसला लिया गया है। भिवानी में अग्निशमन ऑफिस के बाहर चल रहे धरने पर पहुंचे हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि 16 फरवरी को फरीदाबाद में आग बुझाते समय दमकल के दो कर्मचारी और एक पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। सरकार ने पुलिस कर्मी को शहीद का दर्जा देकर उसके परिवार को एक करोड़ रुपए तथा नौकरी दी, हमारे दोनों शहीद कर्मचारियों के परिवारों को कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारी की तरह इन्हें भी शहीद का दर्जा, परिवार को एक-एक करोड़ रुपए व एक सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही भविष्य में ऐसे हादसों को लेकर सहयोग की स्थाई व्यवस्था होनी चाहिए। हड़ताल जारी रखने की चेतावनी
गुलशन भारद्वाज ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी बंद हो क्योंकि हमारे लिए नई जगह जानकारी के अभाव में जानलेवा होगी। उन्होंने कहा कि हमें CM राहत कोष से खैरात नहीं चाहिए, एक करोड़ रुपए की मदद व सरकारी नौकरी का भरोसा चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने और उसका पत्र जारी होने तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। साथी ही कहा कि हरियाणा में आगे से कोई आगजनी हुई तो उसके ना बुझने की जिम्मेदारी सरकार की होगी। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान अजय श्योराण ने कहा कि उनकी 8 अप्रैल से लगातार हड़ताल जारी है। लेकिन सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की है। जिसके कारण वे लगातार हड़ताल पर बैठे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *