IND-W vs ZIM-W 1st T20I: स्मृति मंधाना की कप्तानी में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय टीम, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

IND-W vs ZIM-W 1st T20I: स्मृति मंधाना की कप्तानी में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय टीम, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

India Women vs Zimbabwe Women: भारत और जिम्बाब्वे के बीच महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें रायपुर में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम जिम्बाब्वे के साथ पहली द्विपक्षीय महिला टी-20I सीरीज खेलेगी। वहीं रायपुर पहली बार महिला इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करेगा। हरमनप्रीत कौर की जगह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान अब स्मृति मंधाना के हाथों में होगी, वहीं जिम्बाब्वे टीम का नेतृत्व जोसेफिन नकोमो करेंगी।

जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज पर ऐतिहासिक जीत के बाद इस सीरीज में उतरेगी। हालांकि टी-20 फॉर्मेट में इस साल जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। इस साल जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम ने कुल 18 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और सभी में उसे हार मिली है।

शेफाली वर्मा और केलिस नधलोवु पर रहेगी नजर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर शेफाली वर्मा शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में उन पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। शेफाली वर्मा की शानदार फॉर्म का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पिछली पांच पारियों में क्रमशः 64, 68, 40, 100, 48 रन बनाए हैं। इस साल जून में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद से भारत ने लगातार आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीते हैं।

दूसरी तरफ जिम्बाब्वे को अच्छी शुरुआत के लिए केलिस नधलोवु पर निर्भर रहना होगा। इसकी वजह यह है कि उन्होंने इस साल 18 टी-20 इंटरनेशनल मैच में कुल 320 रन बनाए हैं, जो कि जिम्बाब्वे के किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाली जिम्बाब्वे की एकमात्र महिला क्रिकेटर भी हैं। जिम्बाब्वे ने वही टीम बरकरार रखी है जो सितंबर-अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारतीय महिला टीम (संभावित प्लेइंग-11): स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, 3 अनुष्का शर्मा या निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेट-कीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।

जिम्बाब्वे महिला टीम (संभावित प्लेइंग-11): केलिस नधलोवु, बेलव्ड बीजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, क्रिस्टीन मुतासा, न्याशा ग्वानज़ुरा, चिएद्जा धुरुरु, मोडेस्टर मुपाचिक्वा (विकेटकीपर), जोसेफिन नकोमो (कप्तान), कुडजाई चिगोरा, लोरिन फिरी, नोमवेलो सिबांडा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *