पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत:आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर हादसा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत:आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर हादसा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

संभल में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो रिश्तेदारों की मौत हो गई। हादसा रात करीब 8 बजे जिला मुख्यालय से लगभग 14 किलोमीटर दूर तहसील गुन्नौर के धनारी थाना क्षेत्र में गांव कीरतपुर के पास हुआ। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाइक से नीरज को छोड़ने जा रहा था महेंद्र मृतकों की पहचान नीरज (30) पुत्र जसवंत, निवासी बमनपुरी, थाना धनारी, संभल और महेंद्र (45) पुत्र डोरी, निवासी रतनपुर, थाना उघैती, बदायूं के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महेंद्र बाइक से नीरज को उसके गांव छोड़ने आ रहा था। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद रात करीब 9:20 बजे परिजन सीएचसी बहजोई पहुंचे और दोनों की पहचान की। हादसे में दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस धनारी थाना पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर और दूसरी अस्पताल पहुंची। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिकायत मिलने का इंतजार धनारी थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हुई है। परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं, लेकिन अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। बाइक और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीएचसी बहजोई के डॉ. सचिन वर्मा ने बताया कि रात करीब 9 बजे एंबुलेंस से दो युवकों के शव अस्पताल लाए गए थे। उन्हें मोर्चरी में रखवाया गया है और इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *