Mohammad Kaif on Kuldeep Yadav: भारतीय पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ को लग रहा है कि टीम मैनेजमेंट कोलंबो में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से कुलदीप यादव को बाहर कर देगा। उन्होंने कुलदीप को बाहर करने के पीछे की वजह भी बताई है।
Mohammad Kaif on Kuldeep Yadav: टीम इंडिया ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ 165 रन से शानदार जीत दर्ज की है। अब सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा। शुभमन गिल एंड कंपनी के लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच को जीतना बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में भारतीय कप्तान अपनी पूरी ताकत के साथ उतरना चाहेंगे। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कोलंबो टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से कुलदीप यादव के खेलने पर संशय जताया है।
कैफ ने बताई कुलदीप को बाहर करने के पीछे की वजह
मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मुझे कुलदीप यादव की चिंता है। हो सकता है कि उसे अगले मैच की प्लेइंग इलेवन से ही बाहर कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि गॉल में जब भी कुलदीप को गेंदबाजी दी गई, तो लंबे की जगह छोटे स्पेल दिए गए। सारांश जैन एक ऑफ-स्पिनर है। पडिक्कल बॉलिंग करने क्यों आया? ऐसा इसलिए था, क्योंकि बीच में ऑफ-स्पिनर की कमी दिख रही थी। ऐसे में मुझे लगता है कि कुलदीप को अगले टेस्ट से बाहर किया जा सकता है।
कुलदीप यादव सिर्फ एक विकेट ही ले पाए
दरअसल, कुलदीप यादव ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका की पहली पारी में सिर्फ 14 ओवर गेंदबाजी की और 65 रन देकर 1 विकेट लिया। वहीं, दूसरी पारी में 11 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 38 रन दे दिए। जबकि बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने दोनों पारियों में 45.2 ओवर गेंदबाजी की और 10 विकेट लिए। बाएं हाथ के रवींद्र जडेजा ने दोनों पारियों को मिलाकर 44 ओवर फेंके और 4 विकेट लिए। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सुथार और जडेजा की मौजूदगी में कुलदीप अगले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बचा पाते हैं या उनकी जगह सारांश जैन को उतारा जाएगा।
सारांश जैन भारतीय बल्लेबाजी को दे सकते हैं गहराई
बता दें कि अगर कुलदीप बाहर होते हैं, तो यह पहली बार नहीं होगा, जब उन्हें इस तरह बाहर किया जाएगा। इससे पहले वह अच्छा प्रदर्शन करके भी कई बार बाहर हो चुके हैं। इसके पीछे की वजह उनका बल्लेबाजी में योगदान नहीं दे पाना होता था, लेकिन इस बार गेंद से फेल होने के चलते बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। सारांश का नाम इसलिए भी आगे चल रहा है कि ये ऑफ स्पिनर बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकता है। सारांश के आने से भारतीय बल्लेबाजी को और ज्यादा गइराई मिल सकती है।
Sports – Patrika | CMS


SARANSH JAIN DEBUT IN 2ND TEST
: 2⃣0⃣6⃣-
(77.4)
WON BY 1⃣6⃣5⃣ RUNS TO WIN
(@Crick97924Lover)