‘Declassified: Operation Sindoor’ देख बौखलाए पाकिस्तानी ऑफिसर, रात 2 बजे पोस्ट कर कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सफलता का दावा झूठा’

‘Declassified: Operation Sindoor’ देख बौखलाए पाकिस्तानी ऑफिसर, रात 2 बजे पोस्ट कर कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सफलता का दावा झूठा’

Declassified: Operation Sindoor Documentary: ऐसा कम ही होता है कि किसी डॉक्यूमेंट्री सीरीज की इतनी चर्चा हो कि दूसरे देश की सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को उस पर प्रतिक्रिया देनी पड़े, और वो भी आधी रात को। लेकिन डिस्कवरी चैनल की नई लिमिटेड सीरीज डॉक्यूमेंट्री ‘डीक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ ने पिछले हफ्ते ऐसा कर दिखाया। रिलीज होने के कुछ ही दिनों बाद, पाकिस्तान सशस्त्र बलों के प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने सोशल मीडिया पर रात 2 बजे इसे गलत बताने की कोशिश की।

किस बारे में है ‘डीक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’?

‘डीक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ दो हिस्सों वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जो 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डिस्कवरी चैनल पर शुरू हुई। यह सीरीज भारतीय सशस्त्र बलों के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की योजना और उसे अंजाम देने की कार्यवाई को दिखाती है। बता दें कि यह ऑपरेशन मई 2025 में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों के बुनियादी ढांचों पर मिसाइल हमलों के बारे में है। इस डॉक्यूमेंट्री के 45-45 मिनट के दो एपिसोड हैं, ‘द ग्रीनलाइट’ और ‘अटैक एंड काउंटरस्ट्राइक’। सीरीज में बताया गया है: “अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत के सैन्य नेतृत्व ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। यह 88 घंटे का सैन्य ऑपरेशन 7 मई को शुरू हुआ था, जिसमें ऑपरेशन में शामिल लोगों और एक्सपर्ट्स के बयान शामिल हैं।”

इसमें भारतीय सशस्त्र बलों के शीर्ष अधिकारियों, जैसे सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आदि के बयान शामिल हैं। सीरीज में 88 घंटे चली इस जंग के दौरान क्या हुआ, इसकी पूरी कहानी बताई गई है। इसमें भारत के वॉर रूम और मोर्चे पर मौजूद लोगों के अनुभवों के जरिए भारत-पाकिस्तान के बीच हुई इस सैन्य कार्रवाई को समझाया गया है।

पाकिस्तानी सेना की हड़बड़ाहट भरी प्रतिक्रिया

डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने के कुछ दिनों बाद, पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने X (पहले ट्विटर) पर इसे ‘कॉमेडी और ट्रेजेडी’ बताया। बीते मंगलवार को सुबह 2 बजे शेयर की गई एक पोस्ट में शरीफ ने लिखा, “चुनिंदा तरीके से एडिट किए गए इंटरव्यू, इमोशनल नैरेशन और बॉलीवुड फिल्मों जैसे सीन बनाकर असल तथ्यों को बदलने और ऑपरेशन के नतीजे को नए सिरे से पेश करने की कोशिश की गई है। साफ है कि डॉक्यूमेंट्री में बताई गई बातों में बुनियादी विरोधाभास हैं, जो घटनाओं का ऐसा वर्जन बनाने की देर से की गई कोशिश को उजागर करते हैं, जो देश के लोगों को पसंद आए।”

पाकिस्तानी जनरल ने आरोप लगाया कि डॉक्यूमेंट्री, और उसके बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत की 100% सफलता का दावा, एक झूठ है। उन्होंने आगे कहा, “भारत ने सच को सार्वजनिक नहीं किया है। उसने एक प्रोपेगैंडा वीडियो तैयार किया है ताकि सेना की एक बड़ी गलती को सफल कोशिश के तौर पर दिखाया जा सके।” सैटेलाइट तस्वीरों के रूप में भारतीय प्रशासन के सबूतों के बावजूद, पाकिस्तान लंबे समय से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भारत के दावे का खंडन करता रहा है।

कहां देखें ‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’?

‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर‘ डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित हुई थी और अब इसे डिस्कवरी+ ऐप पर देखा जा सकता है। इसे सब्सक्रिप्शन के बाद Amazon Prime Video के डिस्कवरी बंडल के जरिए भी देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *