IND vs SL: कोलंबो टेस्ट के ड्रॉ होने से टीम इंडिया को हुआ 8 अंकों का नुकसान, देखें WTC की लेटेस्ट अंक तालिक

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट के ड्रॉ होने से टीम इंडिया को हुआ 8 अंकों का नुकसान, देखें WTC की लेटेस्ट अंक तालिक

Team India WTC Latest Ranking: कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से टीम इंडिया को WTC अंक तालिका में बड़ा नुकसान हुआ है। भारत 51.52 जीत प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है। 

WTC 2025-27 Updated Points Table: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हो गया है। इस ड्रॉ के साथ भारतीय टीम WTC अंक तालिका में 51.52 जीत प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर ही बनी हुई है। इस ड्रॉ की वजह से भारत और श्रीलंका को 4-4 अंक मिले, जबकि अगर भारतीय टीम यह मुकाबला जीत लेती तो उसे 12 अंक मिलते। मतलब टीम इंडिया को ड्रॉ की वजह से 8 अंकों का नुकसान झेलना पड़ा है। सोनल दिनुषा की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम यह मैच जीतने से चूक गई।

चौथे स्थान पर पहुंचने से भी चूकी

अगर टीम इंडिया दूसरा टेस्ट जीत जाती तो वह बांग्लादेश को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच जाती और उसकी जीत प्रतिशत भी 56 के आसपास पहुंच जाता, जबकि श्रीलंका की टीम सातवें स्थान पर पहुंच जाती और उसका जीत प्रतिशत 27 के आसपास का हो जाता। वहीं इंग्लैंड की टीम छठे स्थान पर आ जाती। लेकिन सोनल दिनुषा ने अकेले भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और ऐतिहासिक ड्रॉ करने में सफल रहे। उन्होंने पहली पारी में 103 रन बनाए थे, तो दूसरी पारी में 133 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में पसिंदु सूर्यबंडारा ने 92 और कामिंडु मेंडिस ने 55 रनों की पारी खेली।

भारत के लिए मानव सुथार और रविंद्र जडेजा तीन-तीन विकेट हासिल करने में सफल रहे। विकेट के लिए तरस रही भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जो सिर्फ 9 विकेट ही चटका सके।

WTC 2025-27 की लेटेस्ट अंक तालिका

एक टेस्ट मैच के ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को 4-4 अंक मिलते हैं, जबकि टाई होने पर 6-6 अंक मिलते हैं। मैच जीतने वाली टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में 12 अंकों का इजाफा होता है। यही वजह है कि ड्रॉ की वजह से भारत और श्रीलंका को 4-4 अंक मिले हैं।

स्थान टीम खेले जीते ड्रॉ हारे पेनल्टी अंक अंक प्रतिशत
1 ऑस्ट्रेलिया 10 8 0 2 0 96 80.00%
2 दक्षिण अफ्रीका 4 3 0 1 0 36 75.00%
3 न्यूजीलैंड 6 4 1 1 0 52 72.22%
4 बांग्लादेश 6 3 1 2 0 40 55.56%
5 भारत 11 5 2 4 0 68 51.52%
6 श्रीलंका 6 1 3 2 0 24 33.33%
7 इंग्लैंड 14 5 1 8 -14 50 29.76%
8 वेस्टइंडीज 12 2 2 8 -2 30 20.83%
9 पाकिस्तान 7 2 0 5 -8 16 19.05%

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *