Ind vs Afg: शुभमन गिल ने टेस्‍ट क्रिकेट में रचा इतिहास, संगकारा और स्‍टीव स्मिथ जैसे कप्‍तानों को छोड़ा पीछे

Ind vs Afg: शुभमन गिल ने टेस्‍ट क्रिकेट में रचा इतिहास, संगकारा और स्‍टीव स्मिथ जैसे कप्‍तानों को छोड़ा पीछे

Shubman Gill Test Record: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्‍ट मुकाबले के दूसरे दिन शुभमन गिल 126 रन बनाकर आउट हुए। उनके नाम अब बतौर कप्‍तान 1076 रन है। कप्तान के तौर पर वह सबसे ज्‍यादा टेस्ट बैटिंग औसत (1000+ रन) वाले दुनिया के दूसरे बल्‍लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ डॉन ब्रेडमैन हैं। 

Shubman Gill Test Record: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। टीम इंडिया ने दूसरे दिन लंच तक 6 विकेट के नुकसान पर 475 रन बना लिए हैं। इसी के साथ बतौर टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। कप्तान के तौर पर वह सबसे ज्‍यादा टेस्ट बैटिंग औसत (1000+ रन) वाले दुनिया के दूसरे बल्‍लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलियाई स्‍टार स्‍टीव स्मिथ, श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

कप्तान के तौर पर सबसे ज्‍यादा टेस्ट बैटिंग औसत

कप्तान के तौर पर सबसे ज्‍यादा टेस्ट बैटिंग औसत (1000+ रन) की बात करें तो इस मामले में 101.5 के औसत के साथ डॉन ब्रैडमैन (3147 रन) सबसे आगे हैं। इस मामले में शुभमन गिल (1076 रन)* अब 82.8 के औसत के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। जबकि, श्रीलंकाई पूर्व कप्‍तान कुमार संगकारा (1601 रन) 69.6 के औसत के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

101.5 – डॉन ब्रैडमैन (3147)

82.8 – शुभमन गिल (1076)*

69.6 – कुमार संगकारा (1601)

68.1 – स्टीवन स्मिथ (4425)

59.1 – एम जयवर्धने (3665)

बतौर भारतीय टेस्ट कप्तान सर्वाधिक शतक

बतौर टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का यह छठा शतक रहा। बतौर भारतीय टेस्ट कप्तान सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 113 पारियों में 20 बार ऐसा किया। वहीं, दूसरे स्थान पर मौजूद सुनील गावस्कर ने 74 पारियों में 11 शतक जमाए थे। मोहम्मद अजहरुद्दीन 78 पारियों में 9 शतक और सचिन तेंदुलकर 43 पारियों में 7 शतक अपने नाम कर चुके हैं। इस गिल पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

एक नजर मैच पर

मुल्लानपुर में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से केएल राहुल ने 100 रन, साईं सुदर्शन ने 81 रन, ऋषभ पंत ने 81 रन और कप्तान शुभमन गिल ने 126 रन बनाए। दूसरे दिन लंच तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। वाशिंगटन सुंदर 14 और मानव सुथार 9 रन पर नाबाद हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *