Abhishek Sharma on Fastest T20I Century: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 30 गेंदों में शतक जड़ दिया। उन्होंने 34 गेंदों में तूफानी शतक लगाया। अभिषेक ने सिर्फ 34 गेंदों में 108 रन की पारी खेली, जिसमें 11 छक्के और 9 चौके शामिल थे। मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने इस रिकॉर्ड शतक के लिए गौतम गंभीर को क्रेडिट दिया, जो इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे पर खराब प्रदर्शन के बावजूद उनके साथ खड़े रहे और उनका समर्थन किया।
बैटिंग को लेकर किया बड़ा ऐलान
अभिषेक ने कहा, “एक या दो खराब सीरीज से टीम की आक्रामक बल्लेबाजी शैली में कोई बदलाव नहीं आएगा।” अभिषेक ने फुल मेंबर देश के बल्लेबाज के तौर पर सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अभिषेक को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ दोनों चुना गया।
मैच के बाद अभिषेक ने कहा, “सब कुछ उस प्रक्रिया पर निर्भर करता है, जिसे मैं हर सीरीज से पहले अपनाता हूं। मेरे लिए यह बहुत जरूरी है कि मैं किसके खिलाफ खेलने जा रहा हूं और कौन-से गेंदबाज होंगे। इसलिए, एक बल्लेबाज के तौर पर मेरे लिए हमेशा प्रक्रिया ही अहम रही है। मैं पावरप्ले का इस्तेमाल कैसे करूंगा, पावरप्ले में मुझे कौन गेंदबाजी करेगा, और फिर सातवें या आठवें ओवर में क्या होगा? ये चीजें मेरे लिए बहुत खास होती हैं।”
गंभीर-श्रेयस को दिया क्रेडिट
उन्होंने कहा, “हम बीते 2 वर्षों से ऐसा कर रहे हैं। एक या दो खराब सीरीज से बैटिंग यूनिट के तौर पर हमारी पहचान तय नहीं होगी, क्योंकि हम वर्ल्ड कप से पहले पूरे साल दबदबा बनाए रखना चाहते थे, चाहे हम किसी के भी खिलाफ खेल रहे हों, लेकिन मुझे लगता है कि एक बल्लेबाज और क्रिकेटर के तौर पर, कभी-कभी उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन टीम के ड्रेसिंग रूम का माहौल और हम सब जिस तरह से सोचते हैं, वह मायने रखता है। मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है, क्योंकि उस समय हमें एक साथ मिलकर सिर्फ अगले गेम पर ध्यान देना होता है और अपना दबदबा बनाए रखना होता है।”
टीम मैनेजमेंट से मिली स्पष्टता और आजादी का श्रेय देते हुए, अभिषेक ने हाई-रिस्क वाले खेल को लगातार जारी रखने के लिए टीम लीडरशिप से साफ बातचीत के महत्व पर कहा, “जब आप किसी खास तरीके से खेलना चाहते हैं, तो यह बहुत जरूरी है कि कप्तान और कोच आपके साथ हों, क्योंकि आपको मैनेजमेंट, कोच और कप्तान से भी भरोसा मिलना चाहिए। इसलिए मुझे लगता है कि उन्हीं की वजह से हम कई वर्षों से ऐसा कर रहे हैं, और उम्मीद है कि हम इसे आगे भी जारी रखेंगे।”
आने वाले मैचों के लिए बताया अपना प्लान
मैदान के हर कोने में रन बनाने की अपनी काबिलियत पर अभिषेक ने कहा, “मेरे लिए, मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी खास एरिया तक सीमित रहना चाहिए। बस गेंद को देखो और उसके हिसाब से खेलो। मेरे लिए यह पहले दिन से ही बहुत आसान रहा है। मैं बस जाकर खुलकर खेलना चाहता हूं, और गेंद पर जबरदस्ती शॉट नहीं मारना चाहता। मैं बस गेंद को देखकर उस पर शॉट मारना चाहता हूं, और आने वाले सभी मुकाबलों में भी मेरे लिए यही आसान तरीका रहेगा, लेकिन आप हमेशा यह नहीं कह सकते कि आप बहुत अच्छा ही खेलेंगे। हमारी टीम में जो संस्कृति बन रही है, उसमें हमें दबदबा बनाना है और पावरप्ले का फायदा उठाना है, इसलिए सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है।”





