पश्चिम चंपारण में ऑनलाइन बाइक खरीदने के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मुफस्सिल थाना पुलिस और तकनीकी शाखा बेतिया की संयुक्त कार्रवाई में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सस्ती बाइक बेचने का झांसा देकर लोगों से पैसे ऐंठता था। पुलिस ने आरोपितों के पास से कई एटीएम कार्ड, मोबाइल, लैपटॉप और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। ऑनलाइन विज्ञापन देखकर फंसा युवक मामले का खुलासा तब हुआ जब मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी दीपक साह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उनके बेटे अमन कुमार ने एक ऑनलाइन साइट पर स्प्लेंडर प्लस बाइक का विज्ञापन देखा था। बातचीत के बाद बाइक का सौदा 64 हजार 500 रुपये में तय हुआ। आरोपितों ने नानोसती चौक पर बाइक दिखाकर पहले 44 हजार 500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए और बाद में 20 हजार रुपए नकद ले लिए। पैसे देने के बाद अमन बाइक लेकर घर लौट आया। सर्विस सेंटर से फोन आने पर खुली ठगी की पोल कुछ देर बाद बगहा स्थित एक बाइक सर्विस सेंटर से फोन आया। सेंटर कर्मियों ने बताया कि जिस बाइक की सर्विसिंग कराई गई थी, वह बाइक पहले से ही सर्विस सेंटर में मौजूद है। यह जानकारी मिलते ही परिवार को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मुफस्सिल थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने चार युवकों को दबोचा शिकायत मिलने के बाद अजीत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में मुफस्सिल थाना पुलिस और तकनीकी शाखा के अधिकारियों को शामिल किया गया। जांच और छापेमारी के दौरान पूर्वी चंपारण जिले के चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सूरज कुमार, संदीप कुमार, विशाल कुमार और विवेक कुमार के रूप में हुई है। कई एटीएम कार्ड और फर्जी दस्तावेज बरामद पुलिस ने आरोपितों के पास से सात एटीएम कार्ड, पांच पासबुक, पांच चेकबुक, चार मोबाइल फोन, दो टैब, दो लैपटॉप, एक मोटरसाइकिल और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। साथ ही इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। ऑनलाइन खरीद-बिक्री में सतर्क रहने की अपील एसडीपीओ अजीत कुमार ने आम लोगों से ऑनलाइन खरीद-बिक्री करते समय सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति को एडवांस भुगतान, ओटीपी या बैंक खाते से जुड़ी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर सेल या नजदीकी थाने की पुलिस को देने की अपील की है। पश्चिम चंपारण में ऑनलाइन बाइक खरीदने के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मुफस्सिल थाना पुलिस और तकनीकी शाखा बेतिया की संयुक्त कार्रवाई में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सस्ती बाइक बेचने का झांसा देकर लोगों से पैसे ऐंठता था। पुलिस ने आरोपितों के पास से कई एटीएम कार्ड, मोबाइल, लैपटॉप और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। ऑनलाइन विज्ञापन देखकर फंसा युवक मामले का खुलासा तब हुआ जब मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी दीपक साह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उनके बेटे अमन कुमार ने एक ऑनलाइन साइट पर स्प्लेंडर प्लस बाइक का विज्ञापन देखा था। बातचीत के बाद बाइक का सौदा 64 हजार 500 रुपये में तय हुआ। आरोपितों ने नानोसती चौक पर बाइक दिखाकर पहले 44 हजार 500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए और बाद में 20 हजार रुपए नकद ले लिए। पैसे देने के बाद अमन बाइक लेकर घर लौट आया। सर्विस सेंटर से फोन आने पर खुली ठगी की पोल कुछ देर बाद बगहा स्थित एक बाइक सर्विस सेंटर से फोन आया। सेंटर कर्मियों ने बताया कि जिस बाइक की सर्विसिंग कराई गई थी, वह बाइक पहले से ही सर्विस सेंटर में मौजूद है। यह जानकारी मिलते ही परिवार को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मुफस्सिल थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने चार युवकों को दबोचा शिकायत मिलने के बाद अजीत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में मुफस्सिल थाना पुलिस और तकनीकी शाखा के अधिकारियों को शामिल किया गया। जांच और छापेमारी के दौरान पूर्वी चंपारण जिले के चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सूरज कुमार, संदीप कुमार, विशाल कुमार और विवेक कुमार के रूप में हुई है। कई एटीएम कार्ड और फर्जी दस्तावेज बरामद पुलिस ने आरोपितों के पास से सात एटीएम कार्ड, पांच पासबुक, पांच चेकबुक, चार मोबाइल फोन, दो टैब, दो लैपटॉप, एक मोटरसाइकिल और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। साथ ही इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। ऑनलाइन खरीद-बिक्री में सतर्क रहने की अपील एसडीपीओ अजीत कुमार ने आम लोगों से ऑनलाइन खरीद-बिक्री करते समय सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति को एडवांस भुगतान, ओटीपी या बैंक खाते से जुड़ी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर सेल या नजदीकी थाने की पुलिस को देने की अपील की है।


