रात के अंधेरे में सलमान खान ने किए एक के बाद एक 4 पोस्ट, बोले- ऐसे में 100 को जला दूंगा, जेल में डालोगे

रात के अंधेरे में सलमान खान ने किए एक के बाद एक 4 पोस्ट, बोले- ऐसे में 100 को जला दूंगा, जेल में डालोगे

बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ यानी सलमान खान अपने बेबाक अंदाज और गुस्से के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उनके गुस्से की वजह बेहद जायज और गंभीर है। मंगलवार, 19 मई की रात मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर कुछ ऐसा हुआ, जिसने ‘भाईजान’ का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। पहले सोशल मीडिया पर उनका एक गुस्से वाला वीडियो वायरल हुआ और फिर आधी रात को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक 4 पोस्ट शेयर कर मीडिया और पैपराजी को बेहद कड़क चेतावनी दे डाली।

सलमान खान पहुंचे थे हॉस्पिटल (Salman Khan Instagram warning posts text)

पूरा मामला मंगलवार रात का है, जब सलमान खान किसी निजी वजह से मुंबई के हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे। कुछ पैपराजी यानी फोटोग्राफर्स उनकी गाड़ी का पीछा करते-करते अस्पताल परिसर तक जा पहुंचे। जैसे ही सलमान हॉस्पिटल से बाहर आए तो फोटोग्राफर्स उनका ध्यान खींचने और परफेक्ट फोटो क्लिक करने के लिए जोर-जोर से ‘भाई, भाई’ चिल्लाने लगे।

अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह का शोर-शराबा और हुड़दंग देखकर सलमान खान खुद पर काबू नहीं रख पाए और फोटोग्राफर्स पर बुरी तरह भड़क गए। वायरल वीडियो में वह गुस्से में उंगली दिखाते हुए कह रहे हैं, ‘पागल हो क्या? अगर तुम्हारा अपना कोई अस्पताल के अंदर भर्ती होता, तो क्या तब भी तुम ऐसा ही बर्ताव करते?’ सलमान का यह रौद्र रूप देखकर वहां मौजूद पैपराजी तुरंत शांत हो गए और उन्होंने हाथ जोड़कर सुपरस्टार से माफी मांगी।

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर निकाली भड़ास (Salman Khan fight with media)

अस्पताल के बाहर तो मामला शांत हो गया, लेकिन सलमान खान का गुस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ। उन्होंने देर रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी 4 अलग-अलग तस्वीरें पोस्ट कीं और उनके कैप्शन में पैपराजी को आड़े हाथों लिया।

  • पहली पोस्ट: “अगर मैंने किसी प्रेस वाले को अस्पताल के बाहर खड़े होकर मेरे दर्द का आनंद लेते हुए देखा… वो प्रेस जिसके लिए मैं हमेशा खड़ा रहा, बातचीत की, ध्यान रखा और यह सुनिश्चित किया कि वह भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें…”
  • दूसरी पोस्ट: “लेकिन अगर वे मेरे दुख से पैसा कमाना चाहते हैं…. तो शांत रहें, मजा न लें। भाई भाई भाई… ‘मातृभूमि’ पिक्चर की मां की आंख, तस्वीर जरूरी है या जिंदगी?”
  • तीसरी पोस्ट: “ऐसे में मैं सौ जला दूंगा। भाई के एक, भाई के दुख पर, अगली बार मेरे साथ ट्राई कर लेना। बस ट्राई कर लेना… जब भी तुम्हारा कोई हॉस्पिटल में होगा, क्या मैं ऐसा रिएक्ट करूंगा?”
  • चौथी पोस्ट: “साठ साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला। यह अच्छे से याद रख लेना। जेल में डालोगे? हा हा हा…”

चिंता और चर्चा में फैंस

सलमान खान के इन देर रात वाले पोस्ट्स ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच हलचल मचा दी है। कमेंट सेक्शन में जहां कई फैंस उनके इस गुस्से का समर्थन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अस्पताल के बाहर प्राइवेसी का सम्मान होना चाहिए, वहीं कुछ लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आखिर भाईजान किस बड़े दुख या दर्द से गुजर रहे हैं। फिलहाल, सलमान के इस तीखे तेवर ने यह साफ कर दिया है कि वे अपनी पर्सनल लाइफ में मीडिया की बेजा दखलअंदाजी अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *