अबोहर में लड़की की मौत मामले में पति अरेस्ट:घर से भागकर की थी लव मैरिज, सास, ननद और ननदोई के खिलाफ FIR,

अबोहर में लड़की की मौत मामले में पति अरेस्ट:घर से भागकर की थी लव मैरिज, सास, ननद और ननदोई के खिलाफ FIR,

अबोहर के ढाणी करनैल सिंह में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में खुईयां सरवर पुलिस ने मृतका हरमनजीत कौर के पति, सास, ननद और ननदोई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, करीब सात महीने पहले ढाणी करनैल निवासी हरमनजीत कौर ने अजय सिंह के साथ घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। पिछले कुछ समय से वे सप्पांवाली में काम करने के लिए गए हुए थे। बताया जा रहा है कि वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई, जिसके बाद हरमनजीत कौर की गुरुवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। परिजनों ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप मृतका के परिजनों ने उसके पति अजय सिंह और ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। मृतका के भाई पवन सिंह निवासी ढाणी करनैल के बयानों पर, थाना खुईयां सरवर पुलिस ने अजीत नगर अबोहर निवासी पति अजय सिंह, सास परमजीत कौर, ननद सीमा रानी और ननदोई जग्गा सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 3(5) के तहत मुकदमा नंबर 99 दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा मौत के कारणों का खुलासा : एएसआई एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का एक बोर्ड गठित किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *