अमेठी में भाजपा के प्रदर्शन में महिला इंस्पेक्टर से अभद्रता:सीने पर हाथ रखकर पीछे धकेला; अखिलेश बोले- ये क्या सम्मान करेंगे

अमेठी में भाजपा के प्रदर्शन में महिला इंस्पेक्टर से अभद्रता:सीने पर हाथ रखकर पीछे धकेला; अखिलेश बोले- ये क्या सम्मान करेंगे

अमेठी में भाजपा के महिला जनाक्रोश प्रदर्शन के दौरान महिला इंस्पेक्टर के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की की गई। गौरीगंज में भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष का पुतला फूंक रहे थे, तब महिला इंस्पेक्टर ने उन्हें रोका। इस दौरान एक युवक ने महिला इंस्पेक्टर के सीने पर हाथ रखकर पीछे धकेला। उसने हाथ पकड़कर भी धक्का दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। महिला इंस्पेक्टर से अभद्रता करने वाले युवक का नाम विद्यमान तिवारी है। वह पूर्व विधायक का भांजा बताया जा रहा है। अखिलेश यादव ने इसका वीडियो X पर पोस्ट करके भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- महिला पुलिस का अपमान करते ये भाजपाई किसी महिला का सम्मान क्या करेंगे। पहले देखिए 2 फोटो… अब पढ़िए पूरा मामला… गौरीगंज में शनिवार दोपहर करीब एक बजे महिला जन आक्रोश रैली निकाली जा रही थी। इसका नेतृत्व अमेठी के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा कर रहे थे। इसी दौरान महिलाओं ने विपक्ष का पुतला फूंकने की कोशिश की, जिसे महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह रोक रही थीं। इस दौरान बीजेपी कार्यकता विद्यमान तिवारी से उनकी झड़प हुई। विद्यमान ने महिला इंस्पेक्टर को गलत तरीके से पकड़कर पीछे धकेला। उन्हें धक्का दिया। इस दौरान किसी ने भी विद्यामान को रोकने की कोशिश नहीं की। महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह ने कहा, जब महिला जनआक्रोश पद यात्रा निकल रही तो वहां मैं अपनी ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा पुतला फूंकने का प्रयास किया जा रहा था। जिसे मैं रोक रही थी। भीड़ बहुत ज्यादा थी। अब पढ़िए अखिलेश यादव का पोस्ट… भाजपा अब पुलिस पर वार कर रही है, कभी पथराव कर रही है, कभी सरेआम उनको कर्तव्य निभाने से रोक रही है। इन भाजपाई करतूतों की वजह से पुलिस विभाग में अंदर ही अंदर एक आक्रोश सुलग रहा है। भाजपा ख़त्म! ——————————- भास्कर सर्वे से जुड़ी हुई ये खबरें भी पढ़ें- ​​​​​​​यूपी के लोग बोले-341 विधायकों को दोबारा टिकट न दें 25 मार्च को यूपी के विधायकों के 3 साल पूरे हो रहे हैं। इसको लेकर दैनिक भास्कर ने विधायकों का सर्वे किया। 16 से 20 मार्च तक चले इस सर्वे में लोगों से 4 तरह के सवाल पूछे गए। इनके जवाब में लोगों ने राय दी कि 403 में से 84 फीसदी विधायकों को दोबारा टिकट नहीं देना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर यूपी-403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप के सबसे बड़े सर्वे में फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। यूपी की 403 सीटों में 256 पर भाजपा पहली पसंद बनी। 135 सीटों पर सपा मजबूत दिख रही है। पढ़ें पूरी खबर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *