श्रीगंगानगर में फैक्ट्री संचालक को बंधक बनाकर पीटा:ट्रांसफार्मर से बिजली चोरी करने पर हुआ विवाद, शराब ठेके के मालिक घसीटकर ले गए

श्रीगंगानगर में फैक्ट्री संचालक को बंधक बनाकर पीटा:ट्रांसफार्मर से बिजली चोरी करने पर हुआ विवाद, शराब ठेके के मालिक घसीटकर ले गए

श्रीगंगानगर जिले के गांव चक 9 केआरडब्ल्यू में बिजली चोरी का विरोध करने पर शराब ठेके के मालिक और कर्मचारियों ने फैक्ट्री संचालक के साथ मारपीट की और बंधक बना लिया। फैक्ट्री संचालक की चीखें सुनकर राहगीरों ने उसकी जान बचाई। अब पुलिस ने शिकायत पर कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चक 9 केआरडब्ल्यू में फैक्ट्री चलाने वाले सुभाष कुम्हार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया- उनकी फैक्ट्री के बिजली कनेक्शन के लिए विद्युत विभाग ने उनके निजी खर्च पर ट्रांसफार्मर लगवाया था। पास ही स्थित शराब ठेके के मालिक व कर्मचारी नियमित रूप से इस ट्रांसफार्मर से कुंडी लगाकर चोरी से बिजली यूज करते थे। सुभाष की शिकायत पर विभाग ने उन्हें पहले ही पाबंदी लगा दी थी। बीती रात को फैक्ट्री में अचानक लाइटें बंद हो गईं। जब सुभाष ट्रांसफार्मर संभालने पहुंचे तो देखा कि शराब ठेके के कर्मचारी संदीप और अमित चौधरी कुंडी लगाकर ठेके की लाइटें चला रहे थे। उन्हें देखते ही दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और सुभाष को पकड़कर जबरन शराब ठेके में ले गए और मारपीट की। सुभाष की चीख-पुकार सुनकर सड़क से गुजर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और जान बचाई। सुभाष ने बताया कि उन्होंने पहले भी पुलिस थाने में परिवाद दिया था, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। अब एसपी को शिकायत पहुंचाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *