समस्तीपुर में चोरी के आरोप में किशोर की पिटाई:भरी पंचायत में डंडे से मारा, 100 बार उठक-बैठक भी कराया; वीडियो के आधार जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर में चोरी के आरोप में किशोर की पिटाई:भरी पंचायत में डंडे से मारा, 100 बार उठक-बैठक भी कराया; वीडियो के आधार जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर में चोरी के आरोप एक किशोर की डंडे से पिटाई की गई है। भरी पंचायत में 100 बार उठक-बैठक भी कराई गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। घटना विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव की है। गांव में पंचायत बुलाई गई आरोप है कि किशोर गांव में पड़ोसी चाची के घर में पीछे के रास्ते से घुसा था। ट्रंक से 2500 रुपए चुरा लिया। इस दौरान घर की मालकिन राधा देवी वहां पहुंच गई। किशोर को पकड़ लिया। इसके बाद उसके पिता और आसपास के लोगों को जानकारी दी गई। मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई। जहां महिला और आरोपी को लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने चोरी का बात स्वीकार कर ली और पैसा लौटा दिया। 100 बार उठक-बैठक की सजा पैसा लौटान के बाद भी पंचायक ने चोरी के जुर्म में किशोर को 11 बार डंडे से पिटाई और 100 बार उठक-बैठक की सुनाई। इसके बाद एक ग्रामीण उसे डंडे से पीटने लगा। हैरानी की बात यह कि उस समय किशोर का पिता भी वहीं मौजूद था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। इस तुलक फरमान का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वारयल कर दिया। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। जिसका अब वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है इस संबंध में दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार ने कहा कि किशोर के साथ अमानवीय की सूचना मिली है। वायरल वीडियो भी मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अबतक पीड़ित की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर में चोरी के आरोप एक किशोर की डंडे से पिटाई की गई है। भरी पंचायत में 100 बार उठक-बैठक भी कराई गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। घटना विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव की है। गांव में पंचायत बुलाई गई आरोप है कि किशोर गांव में पड़ोसी चाची के घर में पीछे के रास्ते से घुसा था। ट्रंक से 2500 रुपए चुरा लिया। इस दौरान घर की मालकिन राधा देवी वहां पहुंच गई। किशोर को पकड़ लिया। इसके बाद उसके पिता और आसपास के लोगों को जानकारी दी गई। मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई। जहां महिला और आरोपी को लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने चोरी का बात स्वीकार कर ली और पैसा लौटा दिया। 100 बार उठक-बैठक की सजा पैसा लौटान के बाद भी पंचायक ने चोरी के जुर्म में किशोर को 11 बार डंडे से पिटाई और 100 बार उठक-बैठक की सुनाई। इसके बाद एक ग्रामीण उसे डंडे से पीटने लगा। हैरानी की बात यह कि उस समय किशोर का पिता भी वहीं मौजूद था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। इस तुलक फरमान का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वारयल कर दिया। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। जिसका अब वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है इस संबंध में दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार ने कहा कि किशोर के साथ अमानवीय की सूचना मिली है। वायरल वीडियो भी मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अबतक पीड़ित की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *