सहरसा में 3 बच्चे सेप्टिक टैंक में गिरे:4 साल की बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने 2 बच्चों को बचाया, जहरीली गैस से गई मासूम की जान

सहरसा में 3 बच्चे सेप्टिक टैंक में गिरे:4 साल की बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने 2 बच्चों को बचाया, जहरीली गैस से गई मासूम की जान

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र की चकला मुशहरी वार्ड संख्या 11 में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। घर के पास खेलते समय शौचालय के सेप्टिक टैंक का ढक्कन टूटने से तीन बच्चे उसमें गिर गए। इस दुर्घटना में चार वर्षीय एक मासूम बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि ग्रामीणों की तत्परता से दो अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, वार्ड-11 निवासी कुंदन सादा की चार वर्षीय पुत्री स्वीटी कुमारी, लुशो सादा का पुत्र गौतम कुमार (5 वर्ष) और भारत सादा का पुत्र विशाल कुमार (6 वर्ष) अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे सेप्टिक टैंक के जर्जर ढक्कन पर चले गए। ढक्कन अचानक टूट गया और तीनों बच्चे गहरे टैंक में समा गए। मलबे के साथ टैंक के गहरे हिस्से में फंस गई थी
बच्चों को गिरता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए गौतम और विशाल को समय रहते टैंक से बाहर निकाल लिया। दोनों बच्चों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। हालांकि, मासूम स्वीटी कुमारी ढक्कन के मलबे के साथ टैंक के गहरे हिस्से में फंस गई थी। घटना की सूचना मिलते ही सलखुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ और राजस्व कर्मचारी सुनील गवास्कर मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टैंक को तोड़कर बच्ची को बाहर निकाला। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया
परिजन अचेत अवस्था में स्वीटी को लेकर तुरंत सलखुआ अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, टैंक के भीतर जहरीली गैस और दम घुटने के कारण बच्ची की मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर स्वीटी की मौत से उसके परिवार में मातम सन्नाटा पसरा है स्वीटी इकलौती घर की बेटी थी। स्वीटी के पिता गांव में ही मजदूरी किया करते हैं। सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र की चकला मुशहरी वार्ड संख्या 11 में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। घर के पास खेलते समय शौचालय के सेप्टिक टैंक का ढक्कन टूटने से तीन बच्चे उसमें गिर गए। इस दुर्घटना में चार वर्षीय एक मासूम बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि ग्रामीणों की तत्परता से दो अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, वार्ड-11 निवासी कुंदन सादा की चार वर्षीय पुत्री स्वीटी कुमारी, लुशो सादा का पुत्र गौतम कुमार (5 वर्ष) और भारत सादा का पुत्र विशाल कुमार (6 वर्ष) अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे सेप्टिक टैंक के जर्जर ढक्कन पर चले गए। ढक्कन अचानक टूट गया और तीनों बच्चे गहरे टैंक में समा गए। मलबे के साथ टैंक के गहरे हिस्से में फंस गई थी
बच्चों को गिरता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए गौतम और विशाल को समय रहते टैंक से बाहर निकाल लिया। दोनों बच्चों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। हालांकि, मासूम स्वीटी कुमारी ढक्कन के मलबे के साथ टैंक के गहरे हिस्से में फंस गई थी। घटना की सूचना मिलते ही सलखुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ और राजस्व कर्मचारी सुनील गवास्कर मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टैंक को तोड़कर बच्ची को बाहर निकाला। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया
परिजन अचेत अवस्था में स्वीटी को लेकर तुरंत सलखुआ अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, टैंक के भीतर जहरीली गैस और दम घुटने के कारण बच्ची की मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर स्वीटी की मौत से उसके परिवार में मातम सन्नाटा पसरा है स्वीटी इकलौती घर की बेटी थी। स्वीटी के पिता गांव में ही मजदूरी किया करते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *