पूर्णिया में पिछले तीन दिनों से लापता युवक की हत्या कर दी गई। मर्डर के बाद बदमाशों ने लाश को नहर किनारे फेंक दिया। बॉडी मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जानकीनगर के रूपौली दक्षिण पंचायत स्थित रमजानी मंडल टोला निवासी गजेन्द्र मंडल(40) के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेज दिया है। घटना बीकोठी थाना क्षेत्र की है। किसी से विवाद नहीं था मृतक की पत्नी गणिता देवी ने बताया कि उनके पति बीते तीन दिनों से घर से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। थाने में पति के गायब होने की सूचना दी थी। लगातार तलाश में जुटे थे। इस बीच दिबरा बाजार के पास वरूणेश्वर वितरणी नहर किनारे एक शव मिला। शव की स्थिति देखकर साफ तौर पर कहा जा सकता है कि पति की हत्या की गई है। किसी से कोई बड़ा विवाद नहीं था, ऐसे में उसकी हत्या क्यों की गई ये समझ से बाहर है। अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। छानबीन में जुटी पुलिस बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हो रहा है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर बिंदु पर जांच चल रही है। मोबाइल कॉल डिटेल, आखिरी बार किसके साथ देखा गया था। अन्य तकनीकी बिंदुओं को भी खंगाला जा रहा है। पूर्णिया में पिछले तीन दिनों से लापता युवक की हत्या कर दी गई। मर्डर के बाद बदमाशों ने लाश को नहर किनारे फेंक दिया। बॉडी मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जानकीनगर के रूपौली दक्षिण पंचायत स्थित रमजानी मंडल टोला निवासी गजेन्द्र मंडल(40) के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेज दिया है। घटना बीकोठी थाना क्षेत्र की है। किसी से विवाद नहीं था मृतक की पत्नी गणिता देवी ने बताया कि उनके पति बीते तीन दिनों से घर से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। थाने में पति के गायब होने की सूचना दी थी। लगातार तलाश में जुटे थे। इस बीच दिबरा बाजार के पास वरूणेश्वर वितरणी नहर किनारे एक शव मिला। शव की स्थिति देखकर साफ तौर पर कहा जा सकता है कि पति की हत्या की गई है। किसी से कोई बड़ा विवाद नहीं था, ऐसे में उसकी हत्या क्यों की गई ये समझ से बाहर है। अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। छानबीन में जुटी पुलिस बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हो रहा है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर बिंदु पर जांच चल रही है। मोबाइल कॉल डिटेल, आखिरी बार किसके साथ देखा गया था। अन्य तकनीकी बिंदुओं को भी खंगाला जा रहा है।


