पूर्णिया में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी:पैसे वापस मांगने पर पिटाई; पीड़ित बोला- थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई

पूर्णिया में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी:पैसे वापस मांगने पर पिटाई; पीड़ित बोला- थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई

पूर्णिया में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित तौर पर ठगी और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गिरजा चौक स्थित एक वीजा कंपनी बेरोजगार युवाओं को दुबई और दूसरे देशों में नौकरी का सपना दिखाकर उनसे भारी रकम वसूल रही है। जब पीड़ित युवक ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की पहचान शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के चिमनी बाजार निवासी मो. अजहर के रूप में हुई है। ठगी और मारपीट का आरोप लगाते हुए के.हाट थाना में आवेदन दिया है। अजहर ने बताया कि 4 महीने पहले उसने फेसबुक पर विदेश में नौकरी से जुड़ा एड देखा था। इसमें दुबई में अच्छी नौकरी, बेहतर सैलरी और कम समय में वीजा मिलने का दावा किया गया था। इसी भरोसे में वो गिरजा चौक स्थित कंपनी के कार्यालय पहुंचा। वहां मौजूद लोगों ने उसे भरोसा दिलाया कि 8 दिनों के अंदर उसका वीजा और टिकट तैयार कर उसे दुबई भेज दिया जाएगा। कंपनी संचालकों ने प्रोसेसिंग, मेडिकल, वीजा और टिकट के नाम पर उससे 95 हजार रुपए की मांग की। उसने किसी तरह 50 हजार रुपए एडवांस के तौर पर जमा कर दिए। पैसे मांगने पर मारपीट की गई अजहर ने आगे बताया कि कंपनी के लोगों ने उससे पासपोर्ट और जरूरी कागजात भी ले लिए और जल्द विदेश भेजने का भरोसा दिया। शुरुआत में कंपनी के लोग लगातार संपर्क में रहे, लेकिन समय बीतने के साथ उनका रवैया बदलने लगा। 8 दिनों का वादा महीनों में बदल गया। जब भी वो दफ्तर जाता या फोन करता, हर बार नया बहाना बना दिया जाता। कभी कहा जाता कि वीजा प्रोसेसिंग चल रही है, कभी फ्लाइट नहीं मिलने की बात कही जाती, तो कभी दो दिन बाद या फिर अगले हफ्ते कहकर उसे टाल दिया जाता। करीब चार महीने बीत जाने के बाद जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो वो अपने पैसे वापस मांगने कंपनी के कार्यालय पहुंचा। वहां मौजूद लोगों ने पहले उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और फिर बाउंसर जैसे लोगों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने खुद की जान को खतरा बताया अजहर ने कहा कि उसे धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया। आरोप है कि इस दौरान उसके पास मौजूद कुछ पैसे भी छीन लिए गए। जब उसने कहा कि वह पुलिस में शिकायत करेगा तो कंपनी से जुड़े लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसे कहा गया कि ज्यादा भागदौड़ की तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद वह काफी डरा हुआ है और उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। के.हाट थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दी है। आवेदन में उसने कंपनी की जांच कराने, ठगी की रकम वापस दिलाने, मारपीट और धमकी देने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेरोजगार युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर बड़े स्तर पर फंसाया जा रहा है। कंपनी के बाहर विदेश भेजने से जुड़े बड़े-बड़े बोर्ड और विज्ञापन लगाए गए हैं, जिससे युवा आसानी से उनके झांसे में आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूर्णिया में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित तौर पर ठगी और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गिरजा चौक स्थित एक वीजा कंपनी बेरोजगार युवाओं को दुबई और दूसरे देशों में नौकरी का सपना दिखाकर उनसे भारी रकम वसूल रही है। जब पीड़ित युवक ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की पहचान शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के चिमनी बाजार निवासी मो. अजहर के रूप में हुई है। ठगी और मारपीट का आरोप लगाते हुए के.हाट थाना में आवेदन दिया है। अजहर ने बताया कि 4 महीने पहले उसने फेसबुक पर विदेश में नौकरी से जुड़ा एड देखा था। इसमें दुबई में अच्छी नौकरी, बेहतर सैलरी और कम समय में वीजा मिलने का दावा किया गया था। इसी भरोसे में वो गिरजा चौक स्थित कंपनी के कार्यालय पहुंचा। वहां मौजूद लोगों ने उसे भरोसा दिलाया कि 8 दिनों के अंदर उसका वीजा और टिकट तैयार कर उसे दुबई भेज दिया जाएगा। कंपनी संचालकों ने प्रोसेसिंग, मेडिकल, वीजा और टिकट के नाम पर उससे 95 हजार रुपए की मांग की। उसने किसी तरह 50 हजार रुपए एडवांस के तौर पर जमा कर दिए। पैसे मांगने पर मारपीट की गई अजहर ने आगे बताया कि कंपनी के लोगों ने उससे पासपोर्ट और जरूरी कागजात भी ले लिए और जल्द विदेश भेजने का भरोसा दिया। शुरुआत में कंपनी के लोग लगातार संपर्क में रहे, लेकिन समय बीतने के साथ उनका रवैया बदलने लगा। 8 दिनों का वादा महीनों में बदल गया। जब भी वो दफ्तर जाता या फोन करता, हर बार नया बहाना बना दिया जाता। कभी कहा जाता कि वीजा प्रोसेसिंग चल रही है, कभी फ्लाइट नहीं मिलने की बात कही जाती, तो कभी दो दिन बाद या फिर अगले हफ्ते कहकर उसे टाल दिया जाता। करीब चार महीने बीत जाने के बाद जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो वो अपने पैसे वापस मांगने कंपनी के कार्यालय पहुंचा। वहां मौजूद लोगों ने पहले उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और फिर बाउंसर जैसे लोगों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने खुद की जान को खतरा बताया अजहर ने कहा कि उसे धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया। आरोप है कि इस दौरान उसके पास मौजूद कुछ पैसे भी छीन लिए गए। जब उसने कहा कि वह पुलिस में शिकायत करेगा तो कंपनी से जुड़े लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसे कहा गया कि ज्यादा भागदौड़ की तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद वह काफी डरा हुआ है और उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। के.हाट थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दी है। आवेदन में उसने कंपनी की जांच कराने, ठगी की रकम वापस दिलाने, मारपीट और धमकी देने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेरोजगार युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर बड़े स्तर पर फंसाया जा रहा है। कंपनी के बाहर विदेश भेजने से जुड़े बड़े-बड़े बोर्ड और विज्ञापन लगाए गए हैं, जिससे युवा आसानी से उनके झांसे में आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *