पूर्णिया में बच्चा चोरी के शक पर युवक की हत्या:ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, ग्रामीणों ने बांधकर की पिटाई

पूर्णिया में बच्चा चोरी के शक पर युवक की हत्या:ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, ग्रामीणों ने बांधकर की पिटाई

पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी के संदेह में एक युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार देर रात मोहनी पंचायत के फूलबड़िया कॉलोनी गांव में हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बच्चे को उठाकर भागने के आरोप के बाद बवाल फूलबड़िया कॉलोनी निवासी रखल मंडल के अनुसार, उनका तीन वर्षीय पोता सूरज कुमार रात में उनके साथ बरामदे में सो रहा था। रात करीब 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति बच्चे को गोद में उठाकर भागने लगा। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। खंभे से बांधकर की गई बेरहमी से पिटाई आक्रोशित भीड़ ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे बिजली के खंभे से बांध दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। घटना की जानकारी मिलने पर मोहनी पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने तुरंत कसबा थाना पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पूर्णिया रेफर किया गया, जहां रविवार अहले सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं, जांच जारी पुलिस के अनुसार, अब तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है। पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी के संदेह में एक युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार देर रात मोहनी पंचायत के फूलबड़िया कॉलोनी गांव में हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बच्चे को उठाकर भागने के आरोप के बाद बवाल फूलबड़िया कॉलोनी निवासी रखल मंडल के अनुसार, उनका तीन वर्षीय पोता सूरज कुमार रात में उनके साथ बरामदे में सो रहा था। रात करीब 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति बच्चे को गोद में उठाकर भागने लगा। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। खंभे से बांधकर की गई बेरहमी से पिटाई आक्रोशित भीड़ ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे बिजली के खंभे से बांध दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। घटना की जानकारी मिलने पर मोहनी पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने तुरंत कसबा थाना पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पूर्णिया रेफर किया गया, जहां रविवार अहले सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं, जांच जारी पुलिस के अनुसार, अब तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *