पटना में चलती कार में लगी आग:गेट खोलकर भागे 4 लोग, 30 मिनट में बाल्टी-बर्तन में पानी भरकर बुझाई लपटें

पटना में चलती कार में लगी आग:गेट खोलकर भागे 4 लोग, 30 मिनट में बाल्टी-बर्तन में पानी भरकर बुझाई लपटें

गांधी मैदान इलाके के गोकुल स्वीट्स के पास एक कार में अचानक आग लग गई। जिसके बाद बीच सड़क पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। कार से बारी बारी 4 सवारों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत की बात रही कि स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। लोग बाल्टी, बर्तन में पानी भरकर आग बुझाने लगें। तकरीबन 30 मिनट का समय लग गया। परिवार के साथ डिनर करने आए थे गाड़ी ओनर खालिद हुसैन ने बताया कि राजीव नगर इलाके में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। आज पूरी फैमिली के साथ गोकुल में डिनर करने आए थे। इसी बीच कार के अगले हिस्से से धुएं का गुबार निकलने लगा।जिसके बाद सभी घबराकर बाहर निकले। बोनट खोला तो देखा आग लगी हुई है। गाड़ी के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। वायर वगैरह शॉर्ट कर गया है। फिलहाल गाड़ी वहीं मौजूद है। वहां से हटाने की प्रक्रिया चल रही है। गांधी मैदान इलाके के गोकुल स्वीट्स के पास एक कार में अचानक आग लग गई। जिसके बाद बीच सड़क पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। कार से बारी बारी 4 सवारों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत की बात रही कि स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। लोग बाल्टी, बर्तन में पानी भरकर आग बुझाने लगें। तकरीबन 30 मिनट का समय लग गया। परिवार के साथ डिनर करने आए थे गाड़ी ओनर खालिद हुसैन ने बताया कि राजीव नगर इलाके में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। आज पूरी फैमिली के साथ गोकुल में डिनर करने आए थे। इसी बीच कार के अगले हिस्से से धुएं का गुबार निकलने लगा।जिसके बाद सभी घबराकर बाहर निकले। बोनट खोला तो देखा आग लगी हुई है। गाड़ी के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। वायर वगैरह शॉर्ट कर गया है। फिलहाल गाड़ी वहीं मौजूद है। वहां से हटाने की प्रक्रिया चल रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *