पन्ना में ‘बच्चा चोर’ समझ हरियाणा के श्रद्धालुओं को पीटा:तीन लोग मंदिर दर्शन कर रहे थे, अफवाह के बाद लाठी-डंडों से कार भी फोड़ी

पन्ना में ‘बच्चा चोर’ समझ हरियाणा के श्रद्धालुओं को पीटा:तीन लोग मंदिर दर्शन कर रहे थे, अफवाह के बाद लाठी-डंडों से कार भी फोड़ी

पन्ना में ‘बच्चा चोर’ समझकर हरियाणा के तीन श्रद्धालुओं को लोगों ने पीट दिया। घटना रविवार की दोपहर नचने गांव स्थित चौमुखनाथ मंदिर की है। इसका वीडियो सोमवार को सामने आया। सलेहा थाना प्रभारी के अनुसार तीनों लोग अपनी कार से चौमुखनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंदिर परिसर के पास वे कुछ बच्चों से सामान्य बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों को उन पर संदेह हुआ। उन्होंने ‘बच्चा चोर’ होने की अफवाह फैला दी। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की कार पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ को हमलावर होते देख दो श्रद्धालु मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन एक व्यक्ति भीड़ के हत्थे चढ़ गया। भीड़ ने उसे बेरहमी से पीटा। बच्चा चोर जैसी बात सामने नहीं आई सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने उग्र भीड़ के बीच से घायल श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकाला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सलेहा थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चा चोर गिरोह जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। यह केवल एक अफवाह थी। पुलिस ने 4 से 5 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने महेंद्र सिंह पिता जय सिंह (55) वर्ष निवासी करनाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *