पंचकूला में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया:दो माह की बच्ची का पिता था; निजी कंपनी में करता था काम, वजह स्पष्ट नहीं

पंचकूला में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया:दो माह की बच्ची का पिता था; निजी कंपनी में करता था काम, वजह स्पष्ट नहीं

पंचकूला जिले में पिंजौर के अमरावती क्षेत्र के गांव ढालूवाल में 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ढालूवाल निवासी पप्पू पुत्र किशोरी लाल (26) के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था और उसकी दो महीने की बच्ची भी है। घटना की सूचना मिलते ही अमरावती चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। अमरावती चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कालका मोर्च्युरी भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर मामले की जांच के लिए कई नमूने इकट्ठे किए। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्राइवेट कंपनी में करता था काम फिलहाल, युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। पप्पू एक निजी नौकरी करता था। इस घटना के बाद ढालूवाल गांव में गमगीन माहौल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *