नरसिंहपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 30 पर FIR:डंपर से ग्रामीण की मौत पर किया था 12 घंटे चक्काजाम; मार्ग बाधित करने का आरोप

नरसिंहपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 30 पर FIR:डंपर से ग्रामीण की मौत पर किया था 12 घंटे चक्काजाम; मार्ग बाधित करने का आरोप

नरसिंहपुर के तूमड़ा गांव में ग्रामीण की डंपर से मौत के बाद चक्काजाम मामले में पुलिस ने बुधवार रात कार्रवाई की है। घटना को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता पटेल सहित 30 लोगों पर बीएनएस की धाराओं 126(2) और 191(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह चक्काजाम लगभग 12 घंटे तक चला, जिससे मार्ग बाधित रहा। पुलिस के अनुसार, घटना 23 मई को उदयपुरा मार्ग पर तूमड़ा गांव में हुई। एक युवक की रेत डंपर से दबकर मौत हो गई थी, जिसके बाद उसके परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद थे। करीब 12 घंटे की जाम से यात्री परेशान हुए थे प्रदर्शनकारी रेत कंपनी से 10 लाख रुपए मुआवजे और वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। चक्काजाम 23 मई की शाम 6:30 बजे से 24 मई की सुबह 6:30 बजे तक, यानी लगभग 12 घंटे तक जारी रहा। इस अवधि में स्टेट हाईवे पर बसों और मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एक यात्री की शिकायत के बाद कार्रवाई चक्काजाम के कारण भोपाल के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी शराफत खान (40) ने साईंखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की पहचान की और सड़क पर जबरन आवागमन रोकने सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। एफआईआर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता पटेल, उनके पति सुरेंद्र पटेल उर्फ मंझले भैया, प्रदेश सचिव जिनेश जैन, राजीव दुबे, सतीश सैनी, सालीचौका निवासी मनीष राय, लखन पटेल, साईंखेड़ा निवासी मोना तोमर, तूमड़ा निवासी रामबगस, मंजू, कमल, सुखराम, सरवन, अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। इसके साथ ही केदार, हल्के, रज्जू मुन्नीबाई, राखी, बिल्लो हरिजन, कमलेश अग्रवाल, धन सिंह किरार, अशोक किरार, कृष्णा पटेल, भोला नौरिया, प्रहलाद पटेल, यशवंत बड़कुर, रोहित कुशवाहा, रघुनंदन पचौरी और मेहरागांव के आनंद राजपूत को नामजद किया गया है। इनके अलावा, 40-50 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। ये खबर भी पढ़े… डंपर ने युवक को कुचला, मौके पर मौत: हाईवे पर शव रखकर 10 घंटे चक्काजाम नरसिंहपुर जिले में संसारखेड़ा रेत खदान के पास शनिवार शाम रेत से भरे तेज रफ्तार डंपर ने एक युवक को कुचल दिया। डंपर का टायर युवक के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी हड्डियां चकनाचूर हो गईं। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़े पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *