मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। बैरिया बस स्टैंड के पास आदर्श ग्राम के पास एक बेकाबू बस ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतनी भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। ड्राइवर विजय कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जीरोमाइल स्थित आदर्श अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का इलाज शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में चल रहा है। रिक्शा में बैठे लोग सड़क पर दूर जा गिरे प्रत्यक्षदर्शी श्याम कुमार के अनुसार, जीरोमाइल की ओर से आ रही बस तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर आदर्श ग्राम के पास जा रहे ई-रिक्शा में सीधे जा भिड़ी। टक्कर की ताकत इतनी ज्यादा थी कि रिक्शा में बैठे लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। हालांकि, दुर्घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश भी देखा गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। बैरिया बस स्टैंड के पास आदर्श ग्राम के पास एक बेकाबू बस ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतनी भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। ड्राइवर विजय कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जीरोमाइल स्थित आदर्श अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का इलाज शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में चल रहा है। रिक्शा में बैठे लोग सड़क पर दूर जा गिरे प्रत्यक्षदर्शी श्याम कुमार के अनुसार, जीरोमाइल की ओर से आ रही बस तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर आदर्श ग्राम के पास जा रहे ई-रिक्शा में सीधे जा भिड़ी। टक्कर की ताकत इतनी ज्यादा थी कि रिक्शा में बैठे लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। हालांकि, दुर्घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश भी देखा गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।


