मोतिहारी में एक मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार (अननैचुरल सेक्स )का मामला सामने आया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था बताया जा रहा है कि बच्चा खेलने के लिए घर से निकला था। मंदिर से वापस आते समय गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया। बच्चे के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग जमा हुए, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी ग्रामीणों ने तत्काल मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के माता-पिता को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। एसपी बोले-मामले की जांच की जा रही घटना को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि एक मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। पीड़ित का इलाज कराया जा रहा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। एसपी ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। आर्केस्ट्रा का संचालन के चलते माहौल खराब स्थानीय ग्रामीणों ने दबी जुबान में आरोप लगाया है कि इस क्षेत्र में अवैध रूप से आर्केस्ट्रा का संचालन होता है, जिसमें अनैतिक गतिविधियां होती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में कई बार पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके परिणामस्वरूप यह गंभीर घटना हुई है। मोतिहारी में एक मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार (अननैचुरल सेक्स )का मामला सामने आया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था बताया जा रहा है कि बच्चा खेलने के लिए घर से निकला था। मंदिर से वापस आते समय गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया। बच्चे के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग जमा हुए, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी ग्रामीणों ने तत्काल मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के माता-पिता को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। एसपी बोले-मामले की जांच की जा रही घटना को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि एक मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। पीड़ित का इलाज कराया जा रहा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। एसपी ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। आर्केस्ट्रा का संचालन के चलते माहौल खराब स्थानीय ग्रामीणों ने दबी जुबान में आरोप लगाया है कि इस क्षेत्र में अवैध रूप से आर्केस्ट्रा का संचालन होता है, जिसमें अनैतिक गतिविधियां होती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में कई बार पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके परिणामस्वरूप यह गंभीर घटना हुई है।


