‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत… सड़क पर लगा कचरे का ढेर:‘पब्लिक स्टार’ पार्षद अंजू राजपूत ने लिया एक्शन; 30 हजार लोगों को डिस्पेंसरी की शिफ्टिंग का इंतजार

‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत… सड़क पर लगा कचरे का ढेर:‘पब्लिक स्टार’ पार्षद अंजू राजपूत ने लिया एक्शन; 30 हजार लोगों को डिस्पेंसरी की शिफ्टिंग का इंतजार

दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट से आम लोगों की सिविक समस्याएं तेजी से दूर हो रही हैं। भोपाल में लगातार लोग अपनी परेशानियां इस प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे हैं और उस पर तुरंत प्रशासनिक व जमीनी स्तर पर एक्शन भी देखने को मिल रहा है। ऐसा ही एक उदाहरण भोपाल के वार्ड क्रमांक 79 से सामने आया। दरअसल, वार्ड नंबर 79 के शिव नगर निवासी अमित सैनी ने सड़क पर कचरे का ढेर जमा होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि पहले कुछ लोगों ने सड़क पर कचरा फेंकना शुरू किया, जिसके बाद वहां लगातार कचरा जमा होने लगा। इससे राहगीरों, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को गंदगी के बीच से गुजरना पड़ता था। इस जनसमस्या के एप पर पोस्ट होते ही स्थानीय पार्षद अंजू राजपूत ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित टीम को मौके पर भेजकर सड़क पर जमा कचरा हटवाया और क्षेत्र की सफाई करवाई। इसके बाद सड़क को साफ कर समस्या का समाधान कर दिया गया, जिससे रहवासियों को राहत मिली। सीधे जिम्मेदारों तक पहुंच रही पोस्ट किसी भी यूजर द्वारा जिस विभाग से संबंधित समस्या पोस्ट की जाती है, वह सीधे उसी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी तक पहुंचती है। आप भी अपनी जनसमस्याओं को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… नगर निगम वार्ड 79 की पार्षद अंजू राजपूत बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’… यूजर ने खुद समाधान की पुष्टि कीः स्ट्रीट लाइट जली, कचरा गाड़ी हुई नियमित भोपाल के यूनियन कार्बाइड कॉलोनी निवासी विमल विश्वकर्मा ने “भास्कर समाधान” सेगमेंट पर स्ट्रीट लाइट बंद होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि कई दिनों से स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही थी, जिससे पूरी गली में अंधेरा बना रहता था। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कर दी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने खुद दैनिक भास्कर एप पर समाधान हो जाने की पुष्टि की। इसी तरह, करोंद के शांति नगर निवासी रिंकू ने नगर निगम की कचरा गाड़ी नियमित नहीं आने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि कचरा गाड़ी रोज आने के बजाय तीन-चार दिन में एक बार पहुंच रही थी, जिससे रहवासियों को परेशानी हो रही थी। शिकायत के बाद व्यवस्था में सुधार किया गया और कचरा गाड़ी नियमित रूप से पहुंचने लगी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने खुद दैनिक भास्कर एप पर समस्या के समाधान की पुष्टि की। भोपाल के अलग-अलग इलाकों से लोग पोस्ट कर रहे हैं समस्याएं… बाग उमराव दुल्हा: नई बिल्डिंग तैयार, फिर भी शिफ्टिंग का इंतजार वार्ड-40 के बाग उमराव दुल्हा निवासी सैय्यद अलमास अली ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र की शासकीय सिविल डिस्पेंसरी पिछले करीब 39 महीनों से दो कमरों में संचालित हो रही है। इससे मरीजों के साथ कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि डिस्पेंसरी के लिए नया भवन तैयार है, लेकिन अब तक वहां शिफ्टिंग नहीं हो सकी है। करीब 30 हजार की आबादी वाले क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से जल्द नई बिल्डिंग में सभी सुविधाओं के साथ डिस्पेंसरी शुरू करने की मांग की है। वार्ड 84: सीवरेज खुदाई के बाद बदहाल सड़कें वार्ड 84 के इंद्र टाउन फेज-2 निवासी जितेंद्र सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सीवरेज लाइन की खुदाई के बाद सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे और जलभराव होने से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। वार्ड-75: आवारा कुत्तों से रहवासी परेशान वार्ड 75 के जेल रोड के पास संस्कृति सिटी निवासी शुभम सोलंकी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि कॉलोनी में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कुत्ते दिन-रात गलियों और मुख्य द्वारों पर झुंड बनाकर बैठे रहते हैं, जिससे रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह-शाम बच्चों का बाहर खेलना और बुजुर्गों का टहलना असुरक्षित हो गया है। कई बार कुत्ते राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के पीछे दौड़ते हैं। रहवासियों ने प्रशासन से इस समस्या के जल्द समाधान की मांग की है। वार्ड-73: सड़क किनारे फैले कचरे से बढ़ी परेशानी वार्ड-73 के गुप्ता नगर निवासी मोनू साहू ने समस्या पोस्ट कर बताया कि नगर निगम की नियमित सफाई नहीं होने के कारण एक स्थान पर कचरे का बड़ा ढेर जमा हो गया है। कचरा सड़क तक फैल गया है, जिससे आसपास गंदगी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण आवागमन में भी परेशानी हो रही है। रहवासियों ने नगर निगम से जल्द सफाई कर कचरा हटाने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है।
अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव के लिए सकारात्मक पहल भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *