लुधियाना में बुजुर्ग महिला से बालियां झपटी:बाइक पर आए बदमाश, पैर छूए, एड्रेस पूछने का बहाना बना की वारदात,लेडी चोटिल

लुधियाना के हैबोवाल इलाके में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से झपटमारी का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो बदमाश 68 वर्षीय कमलेश रानी के कानों से सोने की बालियां झपटकर फरार हो गए। बालियां 8 ग्राम की थी। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में क्राइम की वीडियो रिकार्ड हो गई। इस घटना के बाद लोगों में सहम है। काफी देर से गली में स्नेचर लगा रहे थे चक्कर जानकारी के अनुसार घटना संत विहार, राजन एस्टेट की है। कमलेश रानी गली में अकेली कुर्सी पर बैठी थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक गली में काफी देर से चक्कर लगा रहे थे। कुछ देर बाद दोनों उनके पास रुके और पैरों को हाथ लगाकर आशीर्वाद लेने लगे। उन झपटमारों ने किसी का पता पूछा। कमलेश रानी को थोड़ा कम सुनाई देता है, इसलिए वह पास जाकर उनकी बात सुनने लगीं। इसी दौरान एक बदमाश ने उनके कानों से बालियां झपट लीं। बुजुर्ग ने किया पीछा लेकिन फरार हो गए बाइक सवार वारदात के बाद आरोपी अपने साथी की बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। महिला ने उनका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन वे भाग निकले। इस दौरान महिला के दोनों कानों में गंभीर चोट आई है। CCTV में कैद हुई वारदात घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में एक बदमाश बाइक चला रहा है, जिसने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि दूसरा आरोपी सफेद टोपी पहने दिखाई दे रहा है। बाइक की नंबर प्लेट भी टूटी हुई बताई जा रही है। इलाके में दहशत, पुलिस पर सवाल घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *